अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को योगीराज की नगरी योग के रंग में रंगी रही। अगर जिले भर की बात करें तो 800 से भी अधिक योग शिविर लगाए गए। अमर उजाला ने ही 200 से अधिक शिविर का आयोजन किया। अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत लगे शिविरों में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। महिलाओं ने अपराजिता की मुहिम को सराहा। सभी ने कहा कि अमर उजाला ने उनकी सेहत के बारे में सोचा, लोगों ने योग को सेहत का राज भी बताया।
2 of 6
मथुरा में अपराजिता के कैंप में योग करतीं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के अभियान अपराजिता के तहत मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, कोसीकलां, नौहझील, राया, सौंख समेत जिले के सभी कस्बों में योग शिविर लगाए गए। मथुरा में अपराजिता के अंतर्गत वेद मंदिर पर, विडला मंदिर पर एसोसिएशन-स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट की बालिकाओं ने योग शिविर लगाया।
3 of 6
योगासन करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
गोविंद नगर स्थित गोविंददेश्वर महादेव परिसर में महिलाओं ने योग किया। महिलाओं का कहना था कि अमर उजाला ने अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत योग शिविर लगाकर उनकी सेहत के बारे में सोचा है। इस बार योग शिविर के लिए लोगों में भारी उत्साह रहा।
4 of 6
योग करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
सवेरे से ही कालोनियों के मैदान में शिविर शुरू हो गए थे। गोविंदनगर में योगा कैंप में पहुंची आशा शर्मा ने कहा कि वो पिछले एक साल से योग कर रही हैं। उन्हें इससे काफी लाभ है। दुलारी चौहान ने बताया कि योग करने से दिन भर ऊर्जा बनी रहती है। मन प्रसन्न रहता है।
5 of 6
योग करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
रोहिणी व्यास का कहना था कि अमर उजाला की इस मुहिम से बड़ी संख्या में महिलाएं जुड़ी हैं। चंदनवन, कृष्णानगर, धौलीप्याऊ के साथ सभी मुहल्लों में शिविर का आयोजन किया गया था। इन मुहल्लों में अमर उजाला पिछले दस दिन से योग कैंप का आयोजन कर रहा था।