फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपराजिता: एयर स्ट्राइक के बाद वायुसेना को किया सलाम, बेटियों ने ऐसे मनाया जश्न

Wed, 27 Feb 2019 11:52 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Feb 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
Aparajita 100 Million Smiles girls salutes india air force
तिरंगा लेकर खुशी से उछल पड़ीं छात्राएं
पीओके में आतंकियों पर भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। लोग घरों से बाहर निकले और देर रात तक जश्न मनाया। तिरंगा यात्राएं निकाली, मिठाइयां बांटी। वायुसेना की वीरता का यह जश्न बुधवार को भी जारी है। युवा, बुजुर्ग, महिला और बच्चे सब देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। फिरोजाबाद में अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम से जुड़ते हुए छात्राओं ने जश्न मनाया। 
Aparajita 100 Million Smiles girls salutes india air force
अपराजिता के बैनर तले जश्न मनातीं छात्राएं
अपराजिता के बैनर तले सीएल जैन डिग्री कॉलेज में छात्राओं ने शौर्य दिवस मनाते हुए शान से तिरंगा लहराया। हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। छात्राएं तिरंगा लेकर खुशी से उछल पड़ीं। 
Aparajita 100 Million Smiles girls salutes india air force
तिरंगा लेकर खुशी से उछल पड़ीं छात्राएं
छात्राओं ने खुशी में तिरंगा भी फहराया। किसी ने चेहरे पर तिरंगा बनाकर खुशी का इजहार किया तो नारे लगाकर भी खुशी जाहिर की। इस जवाबी कार्रवाई के लिए वायुसेना के वीर सैनिकों के साहस की सराहना की। छात्रा प्राची शर्मा, सोनाली लहरी, तपस्या गुप्ता और शिवानी जादौन ने कहा कि हमारी सेना ने दिखा दिया कि वह कितनी मजबूत है। आज हमें इतनी खुशी है कि अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। मगर हमें 40 के बदले चार हजार चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aparajita 100 Million Smiles girls salutes india air force
बल्देव में अपराजिता की शपथ लेती बालिकाएं।
मथुरा में अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत बलदेव के पं. हरीशंकर द्विवेदी पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने आतंकियों पर हुए हमले पर खुशी जताते हुए कहा कि हमें गर्व है अपनी भारतीय सेना पर। पाक को सबक सिखाया जाना बहुत ही जरूरी था। छात्राओं ने कहा कि पाक को और सबक सिखाया जाना आवश्यक है। 
विज्ञापन
Aparajita 100 Million Smiles girls salutes india air force
छात्राओं ने ‘जय हिंद' की आकृति उकेर अपनी भावनाएं व्यक्त
आगरा के शिक्षण संस्थानों में जश्न मनाया गया। स्कूल और कॉलेजों से रैलियां निकालीं गईं। शहर के श्री रामकृष्ण इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने ‘जय हिंद’ आकृति बनाई। ‘भारत माता की जय और वंदेमातरम्’ नारे लगाए। तिरंगा लहराकर गर्व की अनुभूति की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed