फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: भारतीय संस्कृति के रंग में रंगी अमेरिकी छात्राएं, राधा-कृष्ण की लीलाओं से मोहा मन

Sat, 08 Feb 2020 12:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
American school girls performs radha krishna leela in vatsalya gram vrindavan
फूलों की होली खेलती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के वात्सल्य ग्राम स्थित समविद गुरुकुलम में अमेरिका से आईं छात्राएं भारतीय संस्कृति के रंग में रंगी नजर आईं। इन्होंने साप्ताहिक शैक्षणिक प्रवास के दौरान यहां की छात्राओं के साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार, शिक्षा, संगीत एवं कला को जाना। शुक्रवार को विदाई समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें दोनों देशों की संस्कृतियों की झलक देखने को मिली।
American school girls performs radha krishna leela in vatsalya gram vrindavan
साध्वी ऋतंभरा - फोटो : अमर उजाला
विदाई समारोह का शुभारंभ साध्वी ऋतंभरा और जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। गुरुकुलम के वटुकों द्वारा वेद मंत्रों का पाठ किया तो अमेरिकी छात्राओं ने गायत्री मंत्र से ब्रह्म यज्ञ किया। 
American school girls performs radha krishna leela in vatsalya gram vrindavan
नृत्य करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका की छात्राओं ने राजस्थानी नृत्य एवं कठपुतली का मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही वाद्य यंत्रों के साथ राधा के भजनों को गाया तो कार्यक्रम में मौजूद लोग भक्ति में खो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
American school girls performs radha krishna leela in vatsalya gram vrindavan
अमेरिकी छात्रा - फोटो : अमर उजाला
छात्राओं ने राधा-कृष्ण, गोपी-ग्वालों का वेश धारण कर ब्रज की प्रसिद्ध लठामार एवं फूलों की होली खेली। भारतीय संस्कृति को देखकर विदेशी मेहमान मंत्रमुग्ध हो गए। उन्हें यहां का रहन-सहन, खान-पान, रीति-रिवाज बहुत रास आए।
विज्ञापन
American school girls performs radha krishna leela in vatsalya gram vrindavan
साध्वी ऋतंभरा के साथ अमेरिकी छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि नक्शा पर खिंची हुई लकीरें कभी भी दिलों को विभाजित नहीं कर सकती। हम सभी एक हैं। आने वाले समय में भारत और अमेरिका की संतानें एक-दूसरे की पूरक बनेंगी। धर्म और विज्ञान का मिलन होगा। दो संस्कृतियों का मिलन सारी मनवता को सुखी करेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed