फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्राफ दंपती हत्याकांडः खंडहर में छिपाई इंग्लिश रिवाल्वर, गहनों के पर्स, रिमांड में मिला ये सामान

Sat, 08 Feb 2020 12:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 08 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Police Get Revolver Jewelry purse in Remand Of Murder Accused
दंपती के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के शमसाबाद कस्बे में सराफा कारोबारी मुकलेश गुप्ता और उनकी पत्नी लता गुप्ता की हत्या कर 4.76 करोड़ की लूट किए जाने के आरोप में जेल भेजे गए आरोपियों को बृहस्पतिवार को पुलिस ने रिमांड पर लिया। उन्होंने सीकरी कस्बा में रेलवे कॉलोनी के खंडहर के मलबे में दबी सराफा कारोबारी की इंग्लिश रिवाल्वर, 24 कारतूस, गहने रखने वाले चार पर्स बरामद कराए।   

Police Get Revolver Jewelry purse in Remand Of Murder Accused
दोहरे हत्याकांड के आरोपी कपिल और ओम बाबू - फोटो : अमर उजाला
शमसाबाद के प्रमुख सराफा कारोबारी मुकलेश गुप्ता व उनकी पत्नी की 27 जनवरी को घर में ही हत्या कर दी गई थी। बदमाश 11 किलोग्राम सोने के जेवरात, करीब चौदह लाख रुपये और 24 किलोग्राम से अधिक चांदी के गहने, कारोबारी की इंग्लिश रिवाल्वर और कारतूस लूट ले गए थे।

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।
Police Get Revolver Jewelry purse in Remand Of Murder Accused
हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
मामले में शमसाबाद निवासी कपिल गुप्ता और ओम बाबू राठौर को गिरफ्तार कर पुलिस ने करीब पांच करोड़ रुपये के जेवरात और नकदी बरामद की थी। हत्यारोपी फतेहपुर सीकरी के एक होटल में भी ठहरे थे।

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Police Get Revolver Jewelry purse in Remand Of Murder Accused
खंडहर के मलबे में दबी रिवाल्वर हुई बरामद मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार की दोपहर प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बालियान, एसओ शमसाबाद एवं एसएचओ डौकी हत्यारोपियों को रिमांड पर लेकर रेलवे कॉलोनी के खंडहर के मलबे के पास पहुंचे। खंडहर के मलबे में दबी सराफा कारोबारी की इंग्लिश रिवाल्वर, 24 कारतूस एवं ज्वेलरी रखने वाले चार पर्स बरामद कराए। इस दौरान देखने वालों की भीड़ भी जमा रही।
विज्ञापन
Police Get Revolver Jewelry purse in Remand Of Murder Accused
मुकलेश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सीकरी प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बालियान ने बताया कि हत्यारोपियों की निशानदेही पर रिवाल्लर, कारतूस आदि  की बरामदगी हुई है। जेल जाने से पूर्व हुई पूछताछ में दोनों ने बताया कि कैमरे की डीवीआर एक बैग में रखी थी। इसे नदी में फेंक दिया था। पुलिस उन्हें लेकर उस स्थान पर जाएगी जहां बैग फेंका गया।

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed