{"_id":"5bcf38eabdec2269407ef26f","slug":"openly-burning-garbage-around-the-taj-mahal-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: सुप्रीम कोर्ट के आदेश ताक पर, प्रशासन की अनदेखी से लग रही ताज पर ‘कालिख’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: सुप्रीम कोर्ट के आदेश ताक पर, प्रशासन की अनदेखी से लग रही ताज पर ‘कालिख’
Wed, 24 Oct 2018 03:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 24 Oct 2018 03:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
काले धुएं में धुंधला दिखाई देता ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ताजमहल को पीलेपन और प्रदूषण से बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रदेश और केंद्र सरकार को लगातार फटकार लगाई जा रही है, लेकिन उपाय करना तो दूर, ताज पर कालिख पोतने में ही सरकारी मशीनरी लगी हुई है। सप्ताह भर से ताजमहल के पास लगातार कूड़ा जलाया जा रहा है, जिससे कार्बन के कणों का जमाव ताज पर बढ़ गया है।
तस्वीरें: सुप्रीम कोर्ट के आदेश ताक पर, प्रशासन की अनदेखी से लग रही ताज पर ‘कालिख’
2 of 5
काले धुएं में धुंधला दिखाई देता ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
छीपीटोला सब्जी मंडी के पास बनाए गए डंपिंग जोन में मंगलवार को कई घंटे आग सुलगती रही, जिसका काला धुंआ ताजमहल पर पहुंचता रहा। एएसआई की रिपोर्ट भी ताज के प्रदूषण के लिए किले की ओर आने वाली हवाओं को जिम्मेदार बता चुकी है। एएसआई साइंस ब्रांच के अध्ययन में भी पश्चिमी उत्तर दिशा यानी आगरा किला की ओर से चलने वाली हवाओं के जरिए सबसे ज्यादा प्रदूषण ताज पर बताया गया है।
तस्वीरें: सुप्रीम कोर्ट के आदेश ताक पर, प्रशासन की अनदेखी से लग रही ताज पर ‘कालिख’
3 of 5
ताजमहल
ताजमहल के गुंबद पर जो कार्बन कण मिले थे, उनके सैंपल के अध्ययन से यह साबित हुआ कि पश्चिमी उत्तरी दिशा से ही सबसे ज्यादा कार्बन के कण ताजमहल पर पहुंच रहे हैं। इस ओर ताजगंज श्मशान घाट, मंटोला नाले से निकले कूड़े को जलाने, छीपीटोला, यमुना किनारे की ओर कूड़ा जलाने से हवा सीधे ताजमहल के गुंबद तक टकराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: सुप्रीम कोर्ट के आदेश ताक पर, प्रशासन की अनदेखी से लग रही ताज पर ‘कालिख’
4 of 5
छीपीटोल में जलता कूड़ा
- फोटो : अमर उजाला
छीपीटोला में पुरानी सब्जी मंडी स्थल पर नगर निगम ने अस्थायी डंपिंग जोन बना रखा है। यहां निगम की छोटी गाड़ियों से कर्मचारी कूड़ा एकत्र कर पहुंचाते हैं और फिर यहां से डंपर के जरिए कूड़ा एत्मादपुर पहुंचता है।
विज्ञापन
तस्वीरें: सुप्रीम कोर्ट के आदेश ताक पर, प्रशासन की अनदेखी से लग रही ताज पर ‘कालिख’
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
यहां हर समय 40 से 50 मीट्रिक टन कूड़ा मौजूद रहता है, जिसमें ज्यादातर आग लगा दी जाती है। इस क्षेत्र के रहने वालों के लिए न केवल कूड़े की बदबू, बल्कि कूड़ा जलाने से निकलने वाला जहरीला धुंआ नासूर बन रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।