आगरा में समाचार पत्र विक्रेताओं के मेधावी बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए शुरू की गई अमर उजाला की छात्रवृत्त्ति योजना हमराही के विजेताओं को सोमवार को चेक वितरित किए गए। अमर उजाला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान पाकर मेधावी छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्हें सम्मानित होते देख उनके माता-पिता खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।
तस्वीरें: अमर उजाला बना मेधावियों के सपनों का 'हमराही', छात्रवृत्ति के चेक पाकर खिले चेहरे
2 of 9
मेधावियों को मिली हमराही छात्रवृत्ति
- फोटो : अमर उजाला
विजेता छात्र-छात्राओं का कहना था कि उन्होंने जो सपने देखे हैं, अब लग रहा है कि वे अवश्य पूरे होंगे, कोई बाधा बीच में नहीं आएगी, हमें हमराही योजना से नया हौसला मिला है। समारोह में समाचार पत्र वितरक और अभिकर्ता बंधु ने भी हमराही के बारे में अनुभव साझा किए।
तस्वीरें: अमर उजाला बना मेधावियों के सपनों का 'हमराही', छात्रवृत्ति के चेक पाकर खिले चेहरे
3 of 9
मेधावियों को मिली हमराही छात्रवृत्ति
- फोटो : अमर उजाला
उनका कहना था कि यह छात्रवृत्त्ति योजना हमारे बच्चों को पढ़ाई में और मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। प्रतियोगिता के विजेता छात्र छात्राओं को 10-10 हजार के चेक दिए गए। छात्रवृत्ति परीक्षा दो सितंबर को आयोजित की गई थी। इसमें 35 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इनमें से छात्रवृत्ति के लिए नौ का चयन किया गया है। इन्हें ही 10-10 हजार के चेक दिए गए। चार विद्यार्थी 10वीं और पांच 12वीं के हैं।
तस्वीरें: अमर उजाला बना मेधावियों के सपनों का 'हमराही', छात्रवृत्ति के चेक पाकर खिले चेहरे
4 of 9
मेधावियों को मिली हमराही छात्रवृत्ति
- फोटो : अमर उजाला
हाईस्कूल
आगरा के कालिंदी विहार निवासी समाचार पत्र वितरक घनश्याम प्रजापति के पुत्र अभिषेक, मथुरा के छत्ता बाजार के गोवर्धन नाथ शर्मा के पुत्र अभिषेक शर्मा, एटा के अरुना नगर के प्रवीन उपाध्याय के पुत्र चिराग उपाध्याय और आगरा के खेरिया मोड़ निवासी केसी अग्रवाल के पुत्र जतिन अग्रवाल।
तस्वीरें: अमर उजाला बना मेधावियों के सपनों का 'हमराही', छात्रवृत्ति के चेक पाकर खिले चेहरे
5 of 9
मेधावियों को मिली हमराही छात्रवृत्ति
- फोटो : अमर उजाला
इंटरमीडिएट -
आगरा के फाउंड्री नगर निवासी निन्नू सिसौदिया के पुत्र उमेश सिसौदिया, सतीश अग्रवाल के आशीष अग्रवाल, आगरा के मंडी समिति के मुकेश चंद गर्ग की पुत्री तन्नू, नई बस्ती मैनपुरी के उमाकांत मिश्रा के पुत्र शुभम और नूरी गेट के गोपाल दास गुप्ता की पुत्री निशि गुप्ता।