फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला फाउंडेशन: 'लहू देश के लिए' देने को बढ़े दानवीरों के कदम, कारगिल शहीदों को किया नमन

Mon, 27 Jul 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Jul 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation Blood Donation Camp In Agra Mathura On Kargil War Vijay Diwas
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाया गया रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला

कारगिल विजय दिवस पर एक बार फिर 'लहू देश के लिए' देने को महादानियों के कदम आगे बढ़े हैं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा-कासगंज में रक्तदान शिविर लगाए गए। इन शिविरों में सुबह से ही लोग रक्तदान करने के लिए पहुंच गए। महादानियों ने कहा कि कोरोना काल में रक्तदान वीर जवानों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। सरहद पर वीर सपूतों ने अपना लहू बहाकर देश की रक्षा की तो हमारा भी फर्ज है कि हम रक्तदान कर दूसरों की जिंदगियों को बचाएं। 

Trending Videos
Amar Ujala Foundation Blood Donation Camp In Agra Mathura On Kargil War Vijay Diwas
रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
कारगिल विजय दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आगरा में तीन जगहों पर रक्तदान शिविर लगाए गए। सिकंदरा स्थित अमर उजाला कार्यालय में लगे शिविर में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक रक्तदान कर सकते हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक और जिला अस्पताल ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन के शिविरों में शाम पांच बजे तक रक्तदान होगा। सभी रक्तदाताओं को फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। 
Amar Ujala Foundation Blood Donation Camp In Agra Mathura On Kargil War Vijay Diwas
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाया गया रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती। 18 से 60 साल तक का स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। कोरोना वायरस के चलते अभी रक्त की जरूरत है, शहर में ऐसे कई महादानी हैं, जो दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान करते हैं। उन सभी से अपील है कि शिविर में आकर रक्तदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation Blood Donation Camp In Agra Mathura On Kargil War Vijay Diwas
रक्तदान कर कारगिल शहीदों को किया नमन - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल स्थित ब्लडबैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। कारगिल शहीद दिवस पर सुबह से ही लोग स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए आने लगे। अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन जेजे राम का कहना है कि रक्तदान करने से किसी भी तरह की कोई कमजोरी नहीं आती है, बल्कि नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कोई भी स्वस्थ्य व्यक्ति जो रक्तदान करना चाहता है, वो शिविर में आ सकता है। 
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation Blood Donation Camp In Agra Mathura On Kargil War Vijay Diwas
रक्तदान कर कारगिल शहीदों को किया नमन - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा कल्याण ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। फिरोजाबाद में दो रक्तदान शिविर लगाए गए। पहला अमर उजाला फाउंडेशन और एसए ब्लड डोनेशन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में लक्ष्मी फाउंडेशन ब्लड बैंक में लगा। दूसरा शिविर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सरकारी ब्लड बैंक में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित किया गया। एटा और कासगंज जिले में फाउंडेशन की ओर रक्तदान शिविर लगाए गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed