{"_id":"5d4e757a8ebc3e6cd5068055","slug":"amar-ujala-campaign-maa-tujhe-pranam-walk-for-unity-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां तुझे प्रणामः हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता की जयकार के साथ 'वॉक फॉर यूनिटी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां तुझे प्रणामः हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता की जयकार के साथ 'वॉक फॉर यूनिटी'
Sat, 10 Aug 2019 07:23 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 10 Aug 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
हाथों में तिरंगे लेकर शामिल हुए बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 अगस्त को आजादी के जश्न में जहां भी हों, राष्ट्रगान के दौरान 52 सेकंड के लिए रुककर सम्मान दें। यह संदेश दिया गया शनिवार को अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत ‘वॉक फार यूनिटी’में, जिसमें जंग ए आजादी के गवाह रहे आगरा कालेज खेल मैदान से संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक तक जोश से लबरेज शहर के खास ओ आम ने शिरकत की। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद देश भर के लोगों के दिल में राष्ट्रभक्ति की भावना हिलोरें ले रही है। शनिवार को अमर उजाला के अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ में आगरा कालेज खेल मैदान पर ऐसा ही नजारा दिखा।
वॉक फॉर यूनिटी में बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को आगरा कॉलेज मैदान से वॉक फॉर यूनिटी की शुरुआत हुई। जश्न ए आजादी के तरानों के साथ लोग शहीद स्मारक तक पहुंचे। यहां शहीदों को नमन और ध्वज वंदन के साथ राष्ट्रगान हुआ।
आगरा कॉलेज से वॉक फॉर यूनिटी में शामिल हुए छात्र
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि आगरा कॉलेज से ही ताजनगरी में क्रांति की चिंगारी फूटी थी। एमजी रोड पर राजा की मंडी से लेकर शहीद स्मारक तक डेढ़ किमी लंबे वॉक फार यूनिटी में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस जुलूस का एक सिरा जब शहीद स्मारक पहुंच गया, तब अंतिम छोर सेंट जोंस चौराहे पर ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी बबलू कुमार और आगरा कालेज के प्राचार्य डा. वीके माहेश्वरी ने वॉक फार यूनिटी को हरी झंडी दिखाई
- फोटो : अमर उजाला
भारत माता के जयकारों और वंदे मातरम् के उदघोष के बीच शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों से लेकर आम लोग वॉक फॉर यूनिटी में भागीदारी के लिए पहुंचे। आगरा कालेज खेल मैदान पर एसएसपी बबलू कुमार और आगरा कालेज के प्राचार्य डा. वीके माहेश्वरी ने वॉक फार यूनिटी को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में एनसीसी, एनएसएस छात्र हुए शामिल
- फोटो : अमर उजाला
हाथों में तिरंगा लेकर लहराते हुए लोग वॉक फॉर यूनिटी में साथ-साथ चले। उनके साथ शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चे देशभक्ति और ओजपूर्ण नारेबाजी करते हुए चले। शहीद स्मारक पहुंचकर मां तुझे प्रणाम के बारे में जानकारी दी गई और शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ, जिसके बाद काफी देर तक लोग भारत माता के जयकारे लगाते रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. संजय बंसल ने किया।