{"_id":"5f2582508ebc3e63db11b448","slug":"amar-singh-campaigned-for-dimple-yadav-in-firozabad-during-by-election","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amar Singh News : फिरोजाबाद में अमर सिंह ने किया था डिंपल यादव के लिए चुनाव प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amar Singh News : फिरोजाबाद में अमर सिंह ने किया था डिंपल यादव के लिए चुनाव प्रचार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 02 Aug 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
फिरोजाबाद में चुनावी मंच पर अमर सिंह, जया प्रदा, डिंपल यादव और अभिनेता संजय दत्त (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य अमर सिंह के निधन की खबर से फिरोजाबाद में उनके समर्थक स्तब्ध रह गए। अमर सिंह का जिले में कई बार आना हुआ। उन्होंने कई चुनावी सभाएं भी यहां कीं। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने सैफई परिवार की बहू डिंपल यादव के चुनाव की कमान संभाली थी। डिंपल की हार के बाद से ही अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी ने दूरी बना ली थी।
2 of 5
अमर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 2009 के आम चुनाव में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव फिरोजाबाद के साथ कन्नौज से भी सांसद चुने गए थे। अखिलेश यादव ने फिरोजाबाद सीट से त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद वर्ष 2009 में ही यहां उपचुनाव हुआ। अमर सिंह ने फिरोजाबाद को आसान सीट मानते हुए इस उपचुनाव में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैदान में उतारा।
3 of 5
अमर सिंह। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
सियासी संग्राम तब और रोचक हो गया जब अमर सिंह के धुर विरोधी रहे फिल्म स्टार राजबब्बर कांग्रेस की टिकट पर यहां से चुनावी मैदान में उतरे। अमर सिंह के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन गया था। अमर सिंह ने फिल्मी सितारों से अपने संबंधों का डिंपल के चुनाव में भरपूर इस्तेमाल किया। कई फिल्म अभिनेताओं को चुनाव प्रचार के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमर सिंह और जया प्रदा (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
राजबब्बर के समर्थन में भी फिल्मी सितारों ने चुनाव प्रचार किया था। डिंपल के लिए संजय दत्त तो राजबब्बर के समर्थन में सलमान खान और गोविंदा ने प्रचार किया था। प्रतिष्ठापूर्ण इस चुनाव में जब डिंपल यादव हार गईं तो सपा में अमर सिंह को लेकर दरार पड़ गई।
विज्ञापन
5 of 5
मुलायम व अखिलेश के साथ अमर सिंह (बीच में)
- फोटो : amar ujala
सपा के प्रमुख नेताओं ने हार का ठीकरा अमर सिंह पर फोड़ दिया। सपा से अलग होने के बाद अमर सिंह ने अपनी अलग पार्टी बनाई तो विधानसभा चुनाव में यहां से भी उन्होंने प्रत्याशी उतारा था। चुनावी दौर में जनपद के क्षत्रिय बहुल इलाकों में अमर सिंह की सभा जरूर होती थीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।