{"_id":"5f24f7714159e738080fc458","slug":"happy-eid-ul-adha-2020-bakrid-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Eid-ul-Adha 2020: ताजनगरी में लोगों ने घरों में पढ़ी ईद की नमाज, मस्जिदों के बाहर पुलिस का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Eid-ul-Adha 2020: ताजनगरी में लोगों ने घरों में पढ़ी ईद की नमाज, मस्जिदों के बाहर पुलिस का पहरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 01 Aug 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
जामा मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुलहकुल की नगरी आगरा में सादगी के साथ ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व मनाया जा रहा है। शनिवार की सुबह मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों में ईद की नमाज अदा की। शहर की प्रमुख मस्जिदों के बाहर पुलिस का पहरा है। यहां सिर्फ कमेटी के लोग ही नमाज अदा कर सके। अन्य लोगों को पुलिस ने लौटा दिया। ईदगाह पर भी सामूहिक नमाज नहीं हुई। यहां पुलिस और आरएएफ की तैनाती की गई है।
2 of 7
आगरा की जामा मस्जिद
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में मोहब्बत की नगरी ने अमन का पैगाम दिया है। बकरीद के मौके पर शहर की गलियों में सन्नाटा है। संक्रमण और लॉकडाउन के कारण लोगों ने घरों में ईद की नमाज पढ़ी। प्रमुख मस्जिदों में सिर्फ मस्जिद इंतजामिया कमेटी के लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद घरों में बकरों की कुर्बानी सिलसिला शुरू हुआ। कुर्बानी अगले तीन दिन तक चलेगी।
3 of 7
ईदगाह के बाहर तैनात फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
ईदगाह पर शहर मुफ्ती ने अपने परिवारीजनों के साथ नमाज अदा कर खुशहाली की दुआ मांगी। जामा मस्जिद में इमाम इरफान उल्लाह खां निजामी ने नमाज अदा करवाई। शाहगंज में मस्जिद मीर नियाज में शिया समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। बकरीद पर बच्चों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मकान की छत पर नमाज अदा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
इस्लामियां लोकल एजेंसी के हाजी असलम कुरैशी ने बताया कि ईद की नमाज शाही जामा मस्जिद में सुबह 7.30 बजे अदा की गई। इसमें कमेटी से जुड़े चंद लोगों ने ही शिरकत की। ईदगाह पर सुबह सात बजे, अकबरी मस्जिद में आठ बजे, ताजमहल स्थित मस्जिद में साढ़े आठ बजे, लोहामंडी में 9.15 बजे नमाज हुई। बाकी लोगों ने घरों में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए नमाज पढ़ी।
विज्ञापन
5 of 7
मस्जिद के बाहर तैनात फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को ईद-उल-अजहा और फिर सोमवार को रक्षाबंधन के मद्देनजर ताजनगरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि 108 प्वाइंट्स पर ड्यूटी लगाई गई है। खुफिया पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। संवेदनशील इलाकों में खास चौकसी बरती जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।