फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Air Pollution: दिवाली से पहले कुछ कम हुआ प्रदूषण, देश में 12वें स्थान पर रहा आगरा

Fri, 13 Nov 2020 12:45 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 13 Nov 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
Air Pollution Level In Agra News: Pollution Reduced Before Diwali AQI Reaches At 309
आगरा में छाई धुंध - फोटो : अमर उजाला
सप्ताह भर पहले 500 के नजदीक पहुंच गए वायु प्रदूषण सूचकांक (एयर क्वालिटी इंडेक्स) में दिवाली से पहले कमी आई है। लगातार तीसरे दिन आगरा की हवा में घुला प्रदूषण कम हुआ। 
Air Pollution Level In Agra News: Pollution Reduced Before Diwali AQI Reaches At 309
धुंध में छिपा ताजमहल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई सूची में आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 309 पर आ गया। 
Air Pollution Level In Agra News: Pollution Reduced Before Diwali AQI Reaches At 309
ताजनगरी में स्मॉग की चादर - फोटो : अमर उजाला
पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के साथ दिल्ली एनसीआर में भी हवा चलने से प्रदूषण स्तर में कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Air Pollution Level In Agra News: Pollution Reduced Before Diwali AQI Reaches At 309
ताजनगरी पर तनी स्मॉग की चादर - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को आगरा की हवा में जहर कुछ कम रहा, हालांकि अभी भी यह खराब श्रेणी में है। अभी तक पीएम 2.5 कणों की मात्रा 500 तक पहुंच रही थी जो गुरुवार को न्यूनतम 167 और अधिकतम 382 रही। कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा का औसत 35 रहा जो सामान्य से 9 गुना ज्यादा है। 
विज्ञापन
Air Pollution Level In Agra News: Pollution Reduced Before Diwali AQI Reaches At 309
आगरा में वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सूची के मुताबिक आगरा प्रदेश में गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा के बाद तीसरा प्रदूषित शहर रहा, जबकि देश में प्रदूषण में आगरा 12वें स्थान पर रहा। हवा की रफ्तार बढ़ने के कारण दिल्ली एनसीआर समेत हरियाणा के सभी शहरों में प्रदूषण तेजी से कम हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed