गुलाबी ठंडक का अहसास होते ही श्रीबांकेबिहारी को इसके प्रभाव से बचाने के लिए उनका भोग प्रसाद बदल दिया गया है। अब ठाकुर जी को पंचमेवाओं का भोग लगाया जा रहा है, इसमें केसर का प्रयोग किया जा रहा है। इतना ही नहीं ठाकुर जी को पोशाक भी गर्म धारण कराई जा रही हैं।
2 of 5
श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट खुलने के बाद पहुंचे भक्त
- फोटो : अमर उजाला
सर्दी के मौसम की शुरूआत हो चुकी है। गुलाबी ठंडक का अहसास लोगों को होने लगा है। इसे देखते हुए श्रीबांकेबिहारी जी के लिए भी सर्दी से बचाव के प्रबंध सेवा पूजा में होने लगे हैं।
3 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में भक्त
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर के सेवायत ठाकुर जी के लिए भोग और पोशाक में ठाकुर जी का खास ख्याल रख रहे हैं। मंदिर सेवायत शालू गोस्वामी बताते हैं कि इन दिनों ठाकुर जी के भोग पंचमेवा का लगाया जा रहा है।
4 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में भक्त
- फोटो : अमर उजाला
भोग में सूखे मेवे भी शामिल हैं। अन्य पदार्थ भी सर्दी को ध्यान रखते हुए ही दिए जा रहे हैं। दूध भी गर्म ही ठाकुर जी को दिया जा रहा है। इसमें भी केसर का उपयोग किया जा रहा है। पोशाक भी गर्म पहनाई जा रही है।
5 of 5
बांकेबिहारी मंदिर पर आए भक्त
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि बांकेबिहारी मंदिर के पट पिछले महीने खोले गए थे, इसके बाद भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी थी। कोविड की गाइड लाइन का पालन कराने के लिए मंदिर प्रबंधन ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी की है।