फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रदूषण: बादलों की लुकाछिपी से छाई रही धुंध, प्रदेश का आठवां प्रदूषित शहर रहा आगरा

Tue, 08 Dec 2020 08:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 08 Dec 2020 08:35 AM IST
विज्ञापन
Air Pollution: Agra Eight Polluted City In Uttar Pradesh
प्रदूषण में ताज का हाल - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में सोमवार को प्रदूषण फिर बढ़ गया। रविवार को तेज हवा चलने और धूप खिलने के के कारण प्रदूषण स्तर थोड़ा कम हुआ था, लेकिन सोमवार को सुबह धुंध और कोहरा छाने के साथ दोपहर में भी बादलों की लुकाछिपी के कारण स्मॉग छाया रहा। दिन में सात गुना तक ज्यादा धूल कण रहे तो 34 गुना ज्यादा कार्बन मोनोऑक्साइड बना रहा। शाम को खतरनाक कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा सबसे उच्चतम स्तर पर रही तो दोपहर में 12 से 3 बजे के बीच धूल कणों की मात्रा सबसे ज्यादा दर्ज की गई।
Air Pollution: Agra Eight Polluted City In Uttar Pradesh
आगरा में छाई धुंध - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक सोमवार को आगरा देश के सबसे प्रदूषित 20 शहरों की सूची में 17वें नंबर पर रहा। प्रदेश में आगरा प्रदूषित शहरों की सूची में 8वें नंबर पर रहा। देश के टॉप 10 प्रदूषित शहरों में उत्तर प्रदेश के 5 शहर सोमवार को बने रहे।
Air Pollution: Agra Eight Polluted City In Uttar Pradesh
धुएं में निकलता युवक - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ मध्य उत्तर प्रदेश के शहरों में भी प्रदूषण स्तर लगातार बढ़ रहा है। ताजनगरी के प्रदूषण की सबसे बड़ी समस्या पार्टिकुलेट मैटर 2.5 माइक्रोग्राम कणों की मात्रा सामान्य से 7 गुना ज्यादा दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Air Pollution: Agra Eight Polluted City In Uttar Pradesh
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
सुबह छाया कोहरा, दोपहर में बादलों की लुकाछिपी
शहर में सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। अन्य दिनों के मुकाबले सोमवार को धूप हल्की रही। दिनभर बादलों की लुुकाछिपी बनी रही। इस वजह से दिन का तापमान भी कम रहा। दिन में अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
Air Pollution: Agra Eight Polluted City In Uttar Pradesh
फाइल फोटो
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट हो सकती है। सुबह हल्की धुंध छाई रह सकती है, वहीं दोपहर में आसमान साफ रहेगा। तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट के आसार हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed