फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: मुख्यमंत्री योगी के जाते ही लगा भीषण जाम, 30 मिनट तक फंसी रही एंबुलेंस

Tue, 08 Dec 2020 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Ambulance stuck in traffic jam after CM Yogi Adityanath convoy passes in agra
माल रोड और फतेहाबाद रोड पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में सोमवार को आगरा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्लीट निकलने के बाद वीआईपी मार्ग माल रोड और फतेहाबाद रोड पर जाम लग गया। पुलिस को जाम खुलवाने में एक घंटा लगा। फूल सैय्यद पर जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। यह 30 मिनट में निकल पाई।

Ambulance stuck in traffic jam after CM Yogi Adityanath convoy passes in agra
फूल सैय्यद चौराहे पर लगी जाम - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान को देखते हुए वीआईपी रूट पर यातायात रोका गया था। मुख्यमंत्री का काफिला आने से 15 मिनट पहले खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ईदगाह, ताज रोड, माल रोड और फूल सैय्यद के पास यातायात रोका गया। इसी तरह मुख्यमंत्री के जाने के दौरान यातायात रोका गया। इस मार्ग पर पहले से ही वाहनों का दबाव अधिक रहता है। पर्यटकों के वाहन भी निकलते हैं। 
Ambulance stuck in traffic jam after CM Yogi Adityanath convoy passes in agra
जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला
पुरानी मंडी से शाहजहां गार्डन मार्ग पर यातायात पाइप लाइन खोदाई के काम के कारण बंद है। मेट्रो शिलान्यास कार्यक्रम को देखते हुए फूल सैय्यद और हावर्ड प्लाजा मार्ग पर भी पुरानी मंडी से यातायात रोका गया था। सभी वाहन ताज व्यू तिराहे से निकल रहे थे। मुख्यमंत्री के आने और जाने के दौरान यातायात रोके जाने से इस मार्ग पर जाम लग गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Ambulance stuck in traffic jam after CM Yogi Adityanath convoy passes in agra
फूल सैय्यद चौराहे पर जाम में फंसी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के निकलने के बाद ट्रैफिक एक साथ खोला गया। इससे फतेहाबाद मार्ग, फूल सैय्यद पर जाम की स्थिति हो गई। फूल सैय्यद चौराहा से फतेहाबाद रोड की ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यहां जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। यहां पर तैनात पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था बनाई लेकिन फिर भी आधा घंटे बाद ही एंबुलेंस जाम से निकल पाई।
विज्ञापन
Ambulance stuck in traffic jam after CM Yogi Adityanath convoy passes in agra
जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला
अमर होटल तिराहा पर शमसाबाद रोड की ओर से आने वाला ट्रैफिक रोका गया था। यहां भी वाहनों की कतार लगी। करिअप्पा मार्ग पर भी वाहन फंस गए। यहां पर बालूगंज की ओर से वाहन आ रहे थे। इसके अलावा ईदगाह, सराय ख्वाजा मार्ग पर जाम लगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed