फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Air Pollution: जहरीली हुई हवा, देश में सातवां प्रदूषित शहर रहा आगरा

Wed, 09 Dec 2020 12:42 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 09 Dec 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
Air Pollution: Agra Become Seventh Polluted City In India Aqi Reached 358 On Tuesday
प्रदूषण: मास्क पहनकर निकलता युवक - फोटो : अमर उजाला
आगरा की हवा मंगलवार को और जहरीली हो गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी की सूची के मुताबिक ताजनगरी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 384 पर आ गया। सोमवार को एक्यूआई 358 पर था और आगरा देश के प्रदूषित शहरों की सूची में 17 वें स्थान पर था, लेकिन मंगलवार को सूक्ष्म कणों के साथ कार्बन मोनो ऑक्साइड की मात्रा में जबरदस्त उछाल के साथ आगरा देश का 7 वां प्रदूषित शहर हो गया। मंगलवार को सामान्य से 7 गुना से ज्यादा धूल कणों के कारण सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
Air Pollution: Agra Become Seventh Polluted City In India Aqi Reached 358 On Tuesday
आगरा में वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
46 गुना ज्यादा हुआ कार्बन मोनो ऑक्साइड
मंगलवार को न केवल सूक्ष्मकण पीएम-2.5 बल्कि पीएम-10 कणों के साथ कार्बन मोनो ऑक्साइड की मात्रा कई गुना बढ़ गई। कार्बन मोनो ऑक्साइड सामान्य से 46 गुना ज्यादा हो गई तो वहीं धूल कण 440 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक पहुंच गए।
Air Pollution: Agra Become Seventh Polluted City In India Aqi Reached 358 On Tuesday
आगरा में छाई धुंध - फोटो : अमर उजाला
शहर में आईएसबीटी, ईदगाह, तहसील और पुरानी मंडी चौराहे पर पीएम-10 कणों की मात्रा सामान्य से 9 गुना तक रही। इन सभी जगहों पर पूरे दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स 450 के पार रहा। इन क्षेत्रों में निर्माण कार्यों में उड़ रही धूल के साथ वाहनों का जाम और उससे उत्सर्जन के कारण प्रदूषण स्तर में उछाल दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Air Pollution: Agra Become Seventh Polluted City In India Aqi Reached 358 On Tuesday
खराब श्रेणी में पहुंची वायु गुणवत्ता - फोटो : ANI
ये देश के सबसे जहरीली हवा वाले शहर
शहर एक्यूआई
कानपुर 426
गाजियाबाद   424
धौरेहरा   414
बुलंदशहर 412
नोएडा 405
लखनऊ   387
आगरा   384
दिल्ली 383
फरीदाबाद   382
  
विज्ञापन
Air Pollution: Agra Become Seventh Polluted City In India Aqi Reached 358 On Tuesday
प्रदूषण में ताज का हाल - फोटो : अमर उजाला
ईदगाह चौराहा पर सबसे प्रदूषित हवा
 
स्थान एक्यूआई पीएम-10
ईदगाह चौराहा 477 871
आईएसबीटी   469   823
पुरानी मंडी 469 826
तहसील चौराहा 462 785
आगरा किला स्टेशन 456  748
बसई तिराहा   453   727
   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed