अलखनंदा का दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र, भूकंप से तबाह एक गांव। जहां पहले सुखोई हालत का जायजा लेता है। फिर एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर एएलएच चिकित्सक दल को लेकर पहुंचता है। वहां कोई वाहन नहीं जा सकता इसलिए आकाश में चिनूक दिखाई देता है, जिसके नीचे एक वाहन बंधा है। इस वाहन को 'चिनूक' भूकंप क्षेत्र में उतारता है। तभी गजराज आता है जिसके साथ दो सुखाई उड़ते हुए फ्यूल भरवा रहे हैं। यह नजारा था मंगलवार को एयरफोर्स स्टेशन आगरा का। यहां आपदा प्रबंधन के लिए भूकंप प्रभावित काल्पनिक क्षेत्र का परिदृश्य तैयार किया गया, जहां भारतीय विमानों ने मदद पहुंचाने का अभ्यास किया।
{"_id":"6386f317d231473f6d6ec37a","slug":"air-force-shows-strength-in-disaster-management-exercise-at-agra-air-force-station","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रबंधन अभ्यास: आगरा में सुखोई, गजराज और चिनूक ने भरी उड़ान, 'आकाशगंगा' ने लहराया तिरंगा, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रबंधन अभ्यास: आगरा में सुखोई, गजराज और चिनूक ने भरी उड़ान, 'आकाशगंगा' ने लहराया तिरंगा, देखें तस्वीरें
Wed, 30 Nov 2022 11:53 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:53 AM IST
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन अभ्यास की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायुसेना का आपदा प्रबंधन अभ्यास
- फोटो : अमर उजाला
एयरफोर्स स्टेशन परिसर में आकाश साफ नहीं था। हल्की धुंध दिखाई दे रही थी। इस धुंध को चीरते हुए कभी सुखोई उड़ान भर रहा था तो कभी एन-32 विमान। एएलएच हेलिकॉप्टर से लेकर चिनूक तक हवा से बातें करते नजर आए। इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, चीफ डिफेंस ऑफ स्टाफ जनरल अनिल चौहान और मध्य वायु कमान के एयर चीफ वीआर चौधरी ने एजेंसियों की हौसला आफजाई की।
मालवाहक विमान
- फोटो : अमर उजाला
एक हजार मीटर के रनवे पर मालवाहक गजराज विमान उतारा। एमआई 17 भूकंप प्रभावित क्षेत्र में आग बझाने के लिए पानी और धूल की टोकरी लटकाकर पहुंचा। इस दौरान आयोजित प्रदर्शनी में आईएल-76 गजराज, सी-वन 30 हरक्यूलिस, एन-32 विमान, हल्का लड़ाकू हेलिकॉप्टर प्रचंड, भारी मालवाहक हेलिकॉप्टर चिनूक के अलावा भारतीय जलसेना का सर्विलांस विमान डोनियर भी दिखाई दिया। जिसका इस्तेमाल समुद्री खोजी अभियानों में लापता विमानों का खोजने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वायुसेना का आपदा प्रबंधन अभ्यास
- फोटो : अमर उजाला
विमानों के प्रदर्शन के बाद पैरा ट्रूपर्स की आकाशगंगा टीम ने पैराशूट से जंप लगाई। 200 फुट प्रति सेंकेंड की रफ्तार से पैराशूट से जवान नीचे आए। कोई तिरंगा लेकर कूदा तो कोई हरा, केसरिया और सफेद पैराशूट लेकर। जूनियर वारंट आफिसर रमेश ने 800वीं छलांग लगाई। वायु सेना का झंडा लेकर कूदे आरएस रंधावा की यह 500वीं छलांग थी। अंत में तीन पैराशूट की टीम लेकर 1500वीं जंप एके विश्वास ने लगाई।
विज्ञापन
वायुसेना स्टेशन पर खड़े लड़ाकू विमान
- फोटो : अमर उजाला
एयरफोर्स स्टेशन पर आपदा में राहत और बचाव के प्रबंधन के लिए एयरफोर्स स्टेशन में 10 देशों का संयुक्त अभ्यास हो रहा है। इन आसियान देशों की विभिन्न आपदा प्रबंधन एजेंसियों के प्रतिनिधि जुटे हैं। जो एक दूसरे से श्रेष्ठ अनुभव, संसाधन व तकनीक को साझा कर रहे हैं। भूकंप, बाढ़, तूफान, सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए अभ्यास के माध्यम से क्षमता बढ़ा रहे हैं।