फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Firozabad Fire: एक ही चिता पर छह लोगों का अंतिम संस्कार, मासूम बेटी का शव रखते कांपे पिता के हाथ, रो पड़े लोग

Wed, 30 Nov 2022 10:17 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 30 Nov 2022 10:17 AM IST
विज्ञापन
Six dead bodies burnt on the same pyre in firozabad
एक ही चिता पर जले छह शव - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद के कस्बा पाढ़म में मंगलवार की रात हुए अग्निकांड में एक ही परिवार के छह लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में तीन बच्चे भी थे। इस अग्निकांड ने लोगों के दिल को झकझोर कर रख दिया। घटना के बाद से पाढ़म में मातम पसरा है। बुधवार की सुबह गमगीन माहौल में सभी शवों का अंतिम संस्कार किया गया। अंत्येष्टि स्थल पर एक ही चिता बनाई गई, जिस पर तीन माह की बच्ची समेत सभी छह मृतकों के शव रखे गए। मासूम के पिता नितिन ने मुखाग्नि दी तो उनके हाथ कांपने लगे। आंसुओं की धार बहने लगी। यह देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। 



पाढ़म निवासी रमन प्रकाश का बाजार में दो मंजिला घर है। मंगलवार रात को घर में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई, जिससे रमन प्रकाश के पुत्र मनोज कुमार, पत्नी नीरज, पुत्र हर्ष और भारत, रमन प्रकाश के छोटे पुत्र नितिन की पत्नी शिवानी और तीन माह की पुत्री तेजस्वी की जलकर मौत हो गई थी। रमन प्रकाश और नितिन घर से बाहर गए थे। इससे इनकी जान बच गई।

Six dead bodies burnt on the same pyre in firozabad
घर में लगी थी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
आग लगने से परिवार के लोग पहली मंजिल पर फंस गए थे। इन्हें भागने तक का मौका नहीं मिला। रात करीब सवा 10 बजे तक एक-एक कर छह शव निकाले गए तो लोगों का कलेजा कांप गया। सभी शव बुरी तरह जल चुके थे। 
Six dead bodies burnt on the same pyre in firozabad
चिता को मुखाग्नि देते नितिन - फोटो : अमर उजाला
बुधवार की सुबह सभी शवों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में आसपास के हजारों ग्रामीण शामिल हुए। हर किसी की आंखों में आंसु थे। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Six dead bodies burnt on the same pyre in firozabad
घर में लगी थी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख जताया। पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि दिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Six dead bodies burnt on the same pyre in firozabad
अर्थी तैयार करते लोग - फोटो : अमर उजाला
पाढ़म में अग्निकांड के बाद बुधवार की सुबह कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। सुबह से बाजार बंद है। गलियों में मातम पसरा है। वहीं रमन प्रकाश और उनके बेटे नितिन का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed