फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होटल में देह व्यापारः 'काली' कमाई से बनाई आलीशान कोठी, जीते थे ऐसी लग्जरी लाइफ

Thu, 29 Mar 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 29 Mar 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
agrasent Jail thirteen accused in judicial custody
देह व्यापार से काठी खड़ी कर ली - फोटो : अमर उजाला
आगरा के न्यू आगरा स्थित होटल तपस्या में सोमवार को देह व्यापार का खुलासा होने के मामले में पुलिस ने होटल मालिक और कॉल गर्ल समेत 13 लोगों को मंगलवार को कोर्ट के सामने पेश किया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इससे पूर्व पुलिस पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि होटल मालिक सिद्धार्थ रावत ने देह व्यापार से हुई कमाई से दयालबाग के प्रतिक्षा एंक्लेव में आलीशान कोठी बनाई है। 
agrasent Jail thirteen accused in judicial custody
कोर्ट में पेश किए गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने होटल से मैनेजर बबीता अग्रवाल, कर्मचारी रजनी, कुनाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद होटल मालिक सिद्धार्थ रावत और मां प्रियंका रावत को भी गिरफ्तार कर लिया है। न्यू आगरा थाना के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि सिद्धार्थ ने पूछताछ में यह कुबूल किया है कि होटल में काफी समय से देह व्यापार चल रहा था। 
agrasent Jail thirteen accused in judicial custody
इसी होटल में चल रहा था देह व्यापार - फोटो : अमर उजाला
उसने यह भी बताया है कि इसकी कमाई से ही उसने कोठी बनाई है। ग्राहकों में सादाबाद का आशु, हाथरस का अमित और एटा निवासी प्रेम खान है। पकड़ी गई कॉलगर्ल दिल्ली के जीबी रोड स्थित रेड लाइट एरिया की रहने वाली हैं। मूल रूप से कोलकाता की हैं। प्रतीक्षा एन्क्लेव में स्थित यह कोठी आलीशान है। इसमें फिल्मों और सीरियल की शूटिंग भी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
agrasent Jail thirteen accused in judicial custody
कोर्ट में किया पेश - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की तैयारी इसे भी सीज कराने की है। पुलिस इस मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के लिए साक्ष्य तैयार कर रही है। जेल गए आरोपियों का अपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। होटल तपस्या में पहले भी देह व्यापार पकड़ा गया था। पुलिस ने होटल तपस्या को स्थायी रूप से बंद कराने के लिए डीएम गौरव दयाल को रिपोर्ट भेजी है। 
विज्ञापन
agrasent Jail thirteen accused in judicial custody
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इसमें कहा गया है कि यह होटल देह व्यापार का अड्डा है। लिहाजा इसे स्थायी रूप से बंद कराने का आदेश जारी किया जाए। न्यायालय ने सभी आरोपियों की क्रिमिनल केस हिस्ट्री मांगी है। उधर, पेशी के दौरान सभी आरोपियों के परिवारीजन और तमाम पैरोकार मौजूद रहे। उन्होंने जमानत पत्र भी दाखिल किए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed