{"_id":"5df90bc18ebc3e880e395648","slug":"agra-weather-update-today-up-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weather Update: गलन और शीत लहर के प्रकोप से कांपे लोग, जानें आज कैसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: गलन और शीत लहर के प्रकोप से कांपे लोग, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ठंड से कांपे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के बाद उत्तर पश्चिमी हवा का रुख पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर है। आगरा समेत सभी जिलों में पारा सामान्य से आठ डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मंगलवार को सर्दी से सितम से लोग दिनभर कांपते रहे। बादलों के लुकाछिपी करने के कारण लोगों को धूप से भी राहत नहीं मिल पाई।
2 of 5
शीत लहर से ठिठुरे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में मंगलवार को तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे पहुंच गया। अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री पर पहुंच गया। सर्द हवा शूल की तरह से चुभती रही। गलन और ठिठुरन पूरे दिन लोगों को परेशान करती रहीं। गलन भरी सर्दी के कारण दिनचर्या प्रभावित रही।
3 of 5
शीत लहर से ठिठुरे लोग
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों से चल रही सर्द हवा के कारण सोमवार को आगरा प्रदेश में पांचवां सबसे सर्द शहर था, लेकिन मंगलवार को समूचा पश्चिमी उत्तर प्रदेश ठिठुरता रहा। सर्द शहरों की सूची में आगरा प्रदेश में 11वें नंबर पर रहा। सबसे कम तापमान बरेली में रहा, जहां दिन में पारा 12.1 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्कूली बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में 15.8 डिग्री तापमान रहा, जो सोमवार के मुकाबले दो डिग्री नीचे आया, लेकिन सामान्य से आठ डिग्री कम है। दिन में बादलों की लुकाछिपी के बीच सूरज निकला, लेकिन धूप से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
5 of 5
ताजमहल पर गर्म कपड़ों में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में सुबह कोहरा छाया रह सकता है। दोपहर में हल्के बादलों की लुकाछिपी हो सकती है। न्यूनतम तापमान में और गिरावट के आसारे हैं, वहीं अधिकतम तापमान स्थिर रह सकता है। गलन और ठिठुरन बरकरार रहेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।