फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: बेटी संग लापता हुई महिला का अब तक नहीं सुराग, पति ने जताई अनहोनी की आशंका

Sun, 17 Jan 2021 08:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Jan 2021 08:38 AM IST
विज्ञापन
agra up news police did not found any clue of missing woman and her daughter
आगरा: लापता महिला रेखा - फोटो : अमर उजाला

आगरा के बिजलीघर स्थित शिवाजी मार्केट से लापता हुई महिला रेखा और उसकी बेटी का आठ दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। महिला के पति ने थाना रकाबगंज में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस अब तक दोनों का सुराग नहीं लगा पाई है। पति ने अनहोनी की आशंका जताई है। बता दें कि रेखा ने तीन साल पहले ही मोहल्ले के युवक सत्येंद्र से प्रेम विवाह किया था। पति के अनुसार मायकेवालों से उसकी बात नहीं होती थी। 




संबंधित खबर- आगरा: डेढ़ साल की बेटी के साथ विवाहिता लापता, तीन साल पहले की थी कोर्ट मैरिज

agra up news police did not found any clue of missing woman and her daughter
आगरा: बाजार से लापता हुई महिला रेखा और गोद में उसकी बेटी - फोटो : अमर उजाला
बालूगंज की नई बस्ती निवासी सत्येंद्र जूता कारीगर है। उसका कहना है कि उसने तीन साल पहले घर के सामने रहने वाली रेखा से प्रेम विवाह किया था। उनकी डेढ़ साल की बेटी है। छह जनवरी को वह पत्नी और बेटी को साथ लेकर बिजलीघर स्थित शिवाजी मार्केट आया था। यहीं से रेखा बेटी सहित लापता हो गई। 
agra up news police did not found any clue of missing woman and her daughter
आगरा: लापता महिला रेखा - फोटो : अमर उजाला
सत्येंद्र ने बताया कि बाजार में काफी भीड़ थी। इस कारण रेखा से कह दिया कि वह बेटी को साथ लेकर खरीदारी कर आए। वह शिवाजी मार्केट के बाहर खड़ा रहा। काफी देर इंतजार के बाद जब रेखा नहीं आईं तो वह बाइक खड़ी कर बाजार में गया। मगर, रेखा और बेटी कहीं नहीं मिले। काफी तलाशने पर भी दोनों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
agra up news police did not found any clue of missing woman and her daughter
आगरा: महिला के पति ने थाना रकाबगंज में दर्ज कराई गुमशुदगी - फोटो : अमर उजाला
सत्येंद्र के अनुसार उसने पत्नी के मोबाइल पर कॉल लगाया, लेकिन फोन स्विच ऑफ था। रात में पुलिस को सूचना दी गई। आठ जनवरी को थाना रकाबगंज में गुमशुदगी दर्ज की गई। थाना रकाबगंज की फोर्ट चौकी के प्रभारी तेजवीर सिंह का कहना है कि विवाहिता के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई गई है। लोकेशन ट्रेस की जा रही है। फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं। पोस्टर चस्पा करवा दिए गए हैं। रेलवे और बस अड्डे पर भी तलाशा जा रहा है। 
विज्ञापन
agra up news police did not found any clue of missing woman and her daughter
आगरा: लापता महिला और उसकी बेटी के पोस्टर चस्पा किए गए - फोटो : अमर उजाला
सत्येंद्र का आरोप है कि घटना के बाद से पुलिस ने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे तक नहीं देखे। पुलिस ने आठ दिन बाद भी न तो पत्नी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली है और न ही अंतिम लोकेशन के बारे में पता किया है। रेखा अपने मायके वालों से भी बात नहीं करती थी। इस कारण उनके यहां भी जाने की उम्मीद नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed