फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तिहरा हत्याकांड : बेटे का परिवार खत्म करने वालों को दी जाए फांसी, रोते हुए बूढ़ी मां ने की मांग

Wed, 02 Sep 2020 01:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 02 Sep 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
Agra triple murder news: victim mother said accused should be hanged
आगरा ट्रिपल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
बेटे, बहू और नाती की मामूली रकम के लिए हत्या कर दी गई। अब हत्यारोपी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस जल्द से जल्द उन्हें सजा दिलाए। उन्हें फांसी की सजा मिलनी चाहिए। यह कहना था कि परचून व्यापारी रामवीर की बूढ़ी मां किरन देवी का। वह बेटे का परिवार खत्म होने से सदमे में हैं। उनके आंसू रुक नहीं रहे हैं। एत्माद्दौला के नगला किशनलाल में 30 अगस्त की रात रामवीर, उनकी पत्नी मीरा और बेटे बबलू की हत्या कर दी गई थी। 
Agra triple murder news: victim mother said accused should be hanged
रामवीर की बूढ़ी मां को संभालती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
नगला किशनलाल निवासी रामवीर जाटव दुकान चलाकर अपना परिवार पाल रहे थे। बेटे और पत्नी के साथ उनकी हत्या ने परिवार को तोड़ दिया है। तीन दिन से चारों भाइयों के घरों में चूल्हे नहीं सुलगे हैं। रामवीर की बूढ़ी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। 
Agra triple murder news: victim mother said accused should be hanged
आगरा ट्रिपल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
मृतक रामवीर के भाई भूरी सिंह का कहना है कि पुलिस के खुलासे से संतुष्ट हैं। अब पुलिस ऐसे साक्ष्य लाए, जिससे आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके। कोर्ट में जल्द चार्जशीट लगाकर सजा दिलाई जाए। मां किरन देवी का भी यही कहना था कि आरोपियों को फांसी की सजा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra triple murder news: victim mother said accused should be hanged
तिहरे हत्याकांड के आरोपी सुभाष और वकील - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों के परिवारीजनों ने किया किनारा
आरोपी सुभाष सात भाई हैं। इनमें जसवंत, राजू, सुरजीत, सुभाष, राकेश, जोगेंद्र और गजेंद्र हैं। गजेंद्र और जोगेंद्र बाहर रहते हैं। राजू रिक्शा चलाता है। जसवंत विकलांग है। उसकी पत्नी सत्यवती घरेलू कामकाज करती है। उसकी चार बेटियां हैं। परिवार के लोगों ने सुभाष की हरकत से अनभिज्ञता जताई। यही कहा कि उन्हें नहीं पता कि सुभाष ने क्या किया। उधर, वकील के परिजनों का कहना था कि वह घर नहीं आता था। किराये पर अलग रहता था। परिजनों ने उनसे किनारा कर लिया।
विज्ञापन
Agra triple murder news: victim mother said accused should be hanged
आगरा ट्रिपल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ले के लोग बोले-आरोपियों का बहिष्कार किया जाएगा
सुभाष और वकील के पकड़े जाते ही मोहल्ले के लोगों ने कहा कि उनका बहिष्कार किया जाएगा। जो रोजाना घर में बैठता था, उसी ने हत्याकांड को अंजाम दे दिया। ऐसे लोग समाज के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। उनके परिवार का बहिष्कार किया जाना चाहिए। तनाव की आशंका को देखते हुए क्षेत्र में आरोपियों और पीड़ित परिवार के घरों के आसपास फोर्स तैनात की गई है। एलआईयू भी सक्रिय हो गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed