{"_id":"5ad1b4414f1c1ba0098b46e9","slug":"agra-three-day-shahjahan-s-urs-started","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहजहां के उर्स पर पर्यटकों के लिए खोला गया असली कब्रों वाला भूमिगत कक्ष, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहां के उर्स पर पर्यटकों के लिए खोला गया असली कब्रों वाला भूमिगत कक्ष, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ताजमहल में मुगल शहंशाह शाहजहां का 363वां उर्स गुस्ल की रस्म के साथ शुरू हो गया। शुक्रवार को दोपहर दो बजे शाहजहां मुमताज की असली कब्रों वाला भूमिगत कक्ष खोला गया। यह रविवार तक खुला रहेगा और सभी धार्मिक रस्में असली कब्रों पर ही की जाएंगी।
2 of 5
शाहजहां का उर्स
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को दोपहर दो बजे से और रविवार को पूरे दिन विदेशी और भारतीय पर्यटक उर्स के दौरान मुफ्त प्रवेश कर सकेंगे। शाहजहां के 363वें उर्स के पहले दिन दोपहर में गुस्ल की रस्म की गई। एएसआई अधिकारियों के साथ आयोजन समिति के सदस्यों ने अजान के बाद गुस्ल से उर्स की शुरुआत की।
3 of 5
शाहजहां का उर्स
- फोटो : अमर उजाला
भूमिगत कक्ष में सभी सदस्यों ने असली कब्रों पर फातिहा पढ़ा। उर्स में कथित मुगल वंशल प्रिंस तूसी भी पहुंचे। शुक्रवार को यूं तो ताज केवल नमाज के लिए खुलता है, लेकिन उर्स की पुरानी परंपरा के कारण यह दोपहर दो घंटे नमाज के लिए खुला और उसके बाद दोपहर दो बजे से शाम तक आम पर्यटकों, जायरीन के लिए खुला रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहजहां का उर्स
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को दोपहर दो बजे संदल चढ़ेगा और मिलाद-उन-नबी पढ़ा जाएगा। रविवार को सुबह कुलशरीफ और कुरानख्वानी होगी। इसके बाद दिन भर चादरपोशी व पंखे चढ़ाने का सिलसिला चलेगा। तीनों दिन ताज में कव्वालियां गूंजेंगी। शनिवार और रविवार को छुट्टी के साथ ताजमहल में उर्स भी है।
विज्ञापन
5 of 5
शाहजहां का उर्स
- फोटो : अमर उजाला
प्रवेश निशुल्क होने के कारण ताज पर स्थानीय लोगों और असली कब्रें देखने वालों की भीड़ रहेगी। ऐसे में ताज में भीड़ संभालना चुनौती रहेगी। वीकएंड पर ताज पर 50 हजार से ज्यादा सैलानी प्रतिदिन पहुंचते हैं। इस बार उर्स के कारण आखिरी दो दिनों में दो लाख सैलानी ताज में पहुंच सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।