धवल सफेद ताजमहल और पीछे नीला आसमान। यह दिलकश नजारा अब फिर सदाबहार होगा क्योंकि दीदार-ए-ताज के वक्त नीली चादर में मोबाइल टावर और ऊंची बिल्डिंग के ‘दाग’ नजर नहीं आएंगे। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने ताजमहल की डेढ़ वर्ग किमी परिधि में नए मोबाइल टॉवर खड़े करने पर रोक लगा दी है जिससे अब पर्यटकों को ताजमहल का वही नीला-सफेद निराला व्यू नजर आएगा।
{"_id":"613e1f137354cf0b173e39a0","slug":"agra-taj-mahal-news-ban-on-installation-of-mobile-towers-around-the-taj-mahal-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: ताजमहल की 'नीली चादर' अब दिखेगी ‘बेदाग’, पर्यटकों के लिए दिलकश रहेगा नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: ताजमहल की 'नीली चादर' अब दिखेगी ‘बेदाग’, पर्यटकों के लिए दिलकश रहेगा नजारा
Mon, 13 Sep 2021 05:08 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 13 Sep 2021 05:08 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल का दिलकश नजारा
- फोटो : PTI
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिणी चबूतरे से खड़े होकर ताजमहल की तरफ देखने पर उन्हें दोनों मीनारों के बीच मोबाइल टावर व ऊंची बिल्डिंगें नजर आईं। उन्होंने एडीए उपाध्यक्ष राजेंद्र पैंसिया को इस समस्या के स्थाई समाधान के निर्देश दिए। जिसके बाद एडीए ने छत्ता वार्ड में लगे 25-25 मीटर ऊंचे तीन टावर ध्वस्त किए हैं।
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
एडीए उपाध्यक्ष का कहना है कि ताजमहल के1.50 वर्ग किमी परिधि में नया टावर खड़ा करने पर अब रोक होगी। ये प्रावधान मास्टरप्लान में किया है। अब ताजमहल और नीले आकाश के बीच कोई निर्माण या टावर दिखाई नहीं देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल में सेल्फी लेती महिला (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
ताज के साथ फोटो की दीवानी है दुनिया
ताजमहल आना वाला हर पर्यटक खुद को ताज के साथ तस्वीरों में कैद करने से नहीं रोक पाता। देशी-विदेशी पर्यटक रॉयल गेट से लेकर परिसर में कोने-कोने से तस्वीरें खींचते हैं। सोशल मीडिया पर ताजमहल की फोटो की दुनिया दीवानी है। पर्यटकों की तस्वीरों में टावर से ताज की खूबसूरती कम हो जाती थी।

ताजमहल में सेल्फी खींचते पर्यटक (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खराब हो रहा था व्यू
कमिश्नर व एडीए चेयरमैन अमित गुप्ता ने कहा कि ताजमहल का सबसे सुंदर व्यू नीले आकाश की चादर से बनता है। दस साल में व्यू खराब हो गया। टावर नजर आते थे, जिन्हें हटाने के निर्देश विकास प्राधिकरण को दिए थे।
तीन टावर ध्वस्त किए
एडीए उपाध्यक्ष राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि तीन टॉवरों को ध्वस्त किया गया है। ताजमहल के 1.50 वर्ग किमी परिधि में मास्टर प्लान में नए टॉवर खड़े करने पर रोक लगाई है। अब ताजमहल का पुराना व्यू नजर आएगा।