फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल फीवर के प्रकोप के बीच राजकीय मेडिकल कॉलेज में मानवीय संवेदनाएं तार-तार हो रही हैं। बुखार से तपते बच्चे अपनों की गोद में दम तोड़ रहे हैं। ऐसा ही दिल झकझोरने वाला मामला रविवार को सामने आया। बुखार से तपते बच्चे को लेकर परिजन सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि दो घंटे तक बच्चे को किसी चिकित्सक ने नहीं देखा और नंबर आने पर चिकित्सक ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही उसकी मां बेहोश गई। दादा और पिता अस्पताल में ही बुरी तरह बिलखने लगे। यह तस्वीर देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी भर आईं।
फिरोजाबाद: नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, 91 मरीजों में पुष्टि, सौ शैय्या अस्पताल में 440 बच्चे भर्ती
बता दें कि रविवार को पांच बीमार बच्चों की मौत हुई है। इससे मौत का आंकड़ा 140 पर पहुंच गया है। लगातार हो रही बच्चों की मौत से शहर से लेकर देहात तक लोग डरे हुए हैं।
2 of 5
सौ शैय्या अस्पताल फिरोजाबाद
- फोटो : अमर उजाला
टापाकलां के सत्यनगर निवासी श्यामवीर अपने पांच माह के पुत्र हिमांशु को लेकर परिवार के साथ सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे। हिमांशु अपने दादा की गोद में था। दादा हिमांशु को लेकर गोद में इंतजार करते रहे, लेकिन किसी भी चिकित्सक ने उसे नहीं देखा। परिजनों का आरोप है कि दो घंटे के बाद चिकित्सक ने हिमांशु को देखा और मृत घोषित कर दिया।
3 of 5
फिरोजाबाद: दादा की गोद में मृत नाती
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों का कहना था यदि उनके बच्चे को समय से चिकित्सक देख लेते तो उसकी जान नहीं जाती। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप भी लगाया। बच्चे की मौत के बाद परिजन बिलखने लगे। करीब आधा घंटे के बाद दादा नाती के शव को लेकर पैदल ही घर की ओर जाने लगे। मामले की जानकारी पर अस्पताल प्रबंधन सक्रिय हो गया और एंबुलेंस से शव को घर तक पहुंचाया गया।
4 of 5
फिरोजाबाद: अस्पताल में भर्ती बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को मासूम हिमांशु समेत पांच बच्चों ने दम तोड़ दिया। बघेल कॉलोनी निवासी श्रेष्ठ बघेल (4 वर्ष) पुत्री प्रवेंद्र बघेल ने आगरा के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह डेंगू से पीड़ित थी। जमालपुर निवासी श्रीपाल की चार वर्षीय पुत्री खुशी की मौत आगरा ले जाते समय मौत हो गई। ओम नगर निवासी नीतेश के छह माह के पुत्र वरुण की जान भी बुखार ने ले ली। नगला विष्णु निवासी अमित के पुत्र आदर्श (8 माह) की मौत सौ शैय्या अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गई।
5 of 5
बीमार बच्चे को देखतीं प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित सौ शैय्या अस्पताल में 440 बाल रोगी भर्ती हैं। 24 घंटे में कराई गई एलाइजा जांच में 91 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि सौ शैय्या अस्पताल और नई बिल्डिंग में 400 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर नया वार्ड शुरू किया गया है।