फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस बनी रही लापरवाह: लावारिस में हो गया बेटे का अंतिम संस्कार, दो माह बाद चला पता, मां-बाप हुए बेसुध

Sun, 30 Oct 2022 04:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Oct 2022 04:55 PM IST
विज्ञापन
agra student death case victim family accuses police of negligence
जितेंद्र की मां का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

आगरा के सिकंदरा की रंगोली कॉलोनी के रहने वाले बीएसएनएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी देवदत्त शर्मा के घर में कोहराम मचा हुआ है। बेटे जितेंद्र की मौत से पूरा परिवार टूट गया है। पिता के दिल में एक ही दर्द है कि पुलिस उनकी सुन लेती तो आखरी बार तो बेटे का चेहरा देख लेते। उनका कहना है कि विवेचक की लापरवाही की वजह से बेटे की अर्थी को कंधा भी नहीं दे सके। अब वो कार्रवाई का नाटक कर रहे हैं। बेटे की हत्या की गई है। कई नाम और नंबर पुलिस को दिए, लेकिन दो महीने में अब तक कोई सुनवाई नहीं की गई। 



रंगोली कॉलोनी का रहने वाला जितेंद्र शर्मा बीए का छात्र था। 22 अगस्त को घर से निकला था। इसके बाद लापता हो गया था। अगले ही दिन उसका शव दिल्ली में मिला था। वहां शिनाख्त न होने के कारण पुलिस ने लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया। दो महीने बाद परिवार को उसकी मौत का पता चला तो मां-बाप बेसुध हो गए।

agra student death case victim family accuses police of negligence
छात्र के पिता देवदत्त शर्मा - फोटो : अमर उजाला
मृतक के पिता ने बताया कि घर से जाने के बाद बेटे ने एक घंटे के बाद ही ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित अपनी केनरा बैंक के खाते से ढाई लाख रुपए निकाले थे। लॉकर भी चेक किया था। ढाई सौ ग्राम सोने के जेवरात ले गया था। पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस से तलाश करने के लिए गुहार लगाई थी।
agra student death case victim family accuses police of negligence
राजामंडी स्टेशन के टिकट काउंटर पर जितेंद्र (सीसीटीवी फुटेज) - फोटो : अमर उजाला
पिता देवदत्त शर्मा का आरोप है कि विवेचक ने सुनवाई नहीं की। वो सिर्फ खानापूर्ति करते रहे। उन्होंने खुद ही राजा मंडी रेलवे स्टेशन और दिल्ली के अजमेरी गेट रेलवे स्टेशन के फुटेज निकलवाए। इसमें बेटा नजर आया था। उसके साथ एक युवक भी नजर आया। विवेचक से शिकायत की। मगर, कोई एक्शन नहीं लिया गया। पुलिस अधिकारियों से मिले। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
agra student death case victim family accuses police of negligence
छात्र जितेंद्र शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पिता की मांग यही है कि बेटे की हत्या करने वाले जल्द से जल्द पकड़े जाने चाहिए। बेटे के सिम से कई नंबर मिले हैं। इन नंबरों के आधार पर पूछताछ की जाए। फुटेज में जो लड़का दिख रहा है, उसकी पहचान की जाए। दिल्ली की एक युवती का नंबर मिला है। उससे भी पूछताछ होनी चाहिए। 
विज्ञापन
agra student death case victim family accuses police of negligence
राजामंडी स्टेशन के बाहर जितेंद्र (सीसीटीवी फुटेज) - फोटो : अमर उजाला
बेटे ने ढाई साल के अंदर तकरीबन ढाई लाख रुपये खाते से ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। इस सबका रिकॉर्ड भी उनके पास है। इस आधार पर भी पुलिस जांच कर सकती है। उनके बेटे के साथ जो कुछ हुआ, वह किसी और के साथ नहीं होना चाहिए। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed