{"_id":"5edcdfba8ebc3e909a686e87","slug":"agra-stf-will-investigate-anamika-sukla-case-crime-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपीः 25 जिलों में नौकरी करने वाली शिक्षिका 'अनामिका' की हकीकत खोलेगी एसटीएफ!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः 25 जिलों में नौकरी करने वाली शिक्षिका 'अनामिका' की हकीकत खोलेगी एसटीएफ!
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 08 Jun 2020 12:06 AM IST
सार
एसटीएफ ने सोरों पुलिस से भी ली पूरे प्रकरण की जानकारी
विज्ञापन
1 of 5
शिक्षिका से जानकारी लेते विभागीय अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शिक्षिका अनामिका शुक्ला के नाम से चल रहे फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद प्रकरण की जांच में अब आगरा एसटीएफ भी पहुंच गई है। टीम ने सोरों कोतवाली पुलिस से प्रकरण की जानकारी ली। साथ ही शिक्षिका से भी पूछताछ की। विभागीय अफसरों से भी संपर्क किया है।
शनिवार को जिले के बेसिक शिक्षा विभाग ने अनामिका शुक्ला के नाम पर नौकरी करने वाली फर्रुखाबाद की ग्राम पंचायत लखनपुर के मजरा रजपालपुर की प्रिया पुत्री महिपाल को पुलिस के हवाले कर दिया। इसकी जांच कोतवाली पुलिस कर रही है। अब शासन के निर्देश पर मामले की जांच एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने भी शुरू कर दी है।
3 of 5
शिक्षिका अनामिका शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को एसटीएफ आगरा के उपनिरीक्षक मुनीश कुमार जांच के लिए सोरों कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने सोरों कोतवाली पुलिस से पूरे प्रकरण की जानकारी ली। फर्जी शिक्षिका से पूछताछ की। शिक्षिका के बारे में हकीकत जानने को कई बिदुओं पर सवाल किए। हांलाकि मामले में अभी तक एसटीएफ किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों से भी संपर्क किया है। एसटीएफ अब दस्तावेज खंगालने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनामिका शुक्ला मामला
- फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ के उपनिरीक्षक मुनीश कुमार ने बीएसए कार्यालय में कर्मचारियों से जानकारी की। इस दौरान अनामिका शुक्ला की नियुक्ति के समय कौन कौन अधिकारी वहां पर तैनात था। इसकी भी जानकारी मांगी। मामले की जांच शुरू की है। शासन से निर्देश मिलने के बाद बिंदुवार जांच कर रहे हैं। आरोपी से पूछताछ की है। जल्द ही कोई न कोई निष्कर्ष निकलेगा। मुनीश कुमार, जांच अधिकारी, एसटीएफ।
विज्ञापन
5 of 5
फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षिका की संविदा होगी समाप्त विभाग पत्रावली तैयार करने में जुटा
बेसिक शिक्षामंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने अनामिका शुक्ला के नाम से नौकरी करने वाली शिक्षिका प्रिया की सेवा समाप्त के निर्देश के बाद विभाग उसकी पत्रावली तैयार करने में जुटा है। इसके साथ ही उससे अब तक लिया गया मानदेय भी वसूल किया जाएगा। उसने अब तक चार लाख 57 हजार 032 रुपये मानदेय के रूप में लिए हैं। बीएसए ने बताया कि पत्रावली तैयार की जा रही है। जिलाधिकारी की संस्तुति के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।