फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संतों को परोसा भोजन...यमुना का किया पूजन, देखिए सीएम योगी के वृंदावन दौरे की तस्वीरें

Mon, 15 Feb 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath visits to Vrindavan
वृंदावन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक से पहले रविवार को वृंदावन पहुंचे। उन्होंने यहां सबसे पहले बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन कर आशीर्वाद किया। इसके बाद संतों से मुलाकात की। पर्यटन सुविधा केंद्र पर संतों को अपने हाथों से भोजन परोसा। इसके बाद देवरहा घाट यमुना मैया का पूजन किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मथुरा जिले के लिए 411 करोड़ रुपये की 95 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। अगली स्लाइड्स में देखिए मुख्यमंत्री के वृंदावन दौरे की तस्वीरें....

Chief Minister Yogi Adityanath visits to Vrindavan
वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर में पूजा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर सुबह 11. 37 बजे वृंदावन स्थित पवनहंस हेलीपैड पर उतरा। यहां से कार में सवार होकर मुख्यमंत्री योगी बांकेबिहारी मंदिर के लिए रवाना हुए। मंदिर में योगी आदित्यनाथ ने बांकेबिहारी दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर ठाकुरजी का आशीर्वाद लिया। यहां लगभग 15 मिनट रुकने के बाद मुख्यमंत्री योगी स्वामी ज्ञानानंद के आश्रम रवाना हो गए।

Chief Minister Yogi Adityanath visits to Vrindavan
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भागवत गीता भेंट करते स्वामी ज्ञानानंद। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी ने वृंदावन आगमन पर संतों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री पहले परिक्रमा मार्ग संत कॉलोनी स्थित संत ज्ञानानंद महाराज के आश्रम कृष्ण कृपा धाम पहुंचे। जहां संतों से मुलाकात करने के साथ ही आश्रम में ही भोजन किया। आश्रम में संत ज्ञानानंद महाराज के साथ मुख्यमंत्री ने वृंदावन की समस्याओं पर मंथन किया। इसके अलावा वह निकुंज वन में संत विजय कौशल महाराज के आश्रम में भी गए। अंत में वृंदावन कुंभ स्थल में बने बरसाना के संत विनोद बाबा के अखाड़े में भी पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath visits to Vrindavan
वृंदावन: संतों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, साथ में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी के साथ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी आए। यहां श्रीकृष्ण कृपाधाम आश्रम में संत ज्ञानानंद, संत राजेंद्र दास, श्रीराधाकृष्ण पाठक की मौजूदगी में यमुना का मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष उठा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसी भी शहर और उद्योग का पानी हम यमुना में नहीं जाने देंगे। यमुना पर इस गंभीर चिंतन को देखते हुए मौजूद संतों ने जल्द सुधार की उम्मीद जताई है। 
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath visits to Vrindavan
बटन दबाकर विकास कार्यों का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक के मंच से जिले को 411 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। इसमें 47 योजनाओं का लोकार्पण और 48 का शिलान्यास किया गया। इसमें यमुना के तट पर बने संत देवरहा बाबा घाट और मेला का मुख्यद्वार भी शामिल रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने यमुना मैया की आरती की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed