फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा हादसे की आंखों देखी: धड़ से अलग हो गए दो मजदूरों के सिर, हाईवे पर बिछ गईं थीं लाशें

Thu, 09 Jul 2020 12:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Jul 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
Agra Road Accident Update News
यहीं पर हुआ था हादसा - फोटो : अमर उजाला

'साहब, हम दोनों रिक्शा लेकर आ रहे थे। तभी गुरुद्वारे की तरफ से एक कंटेनर आया। वो तेज गति में था। वो पहले नाले के ऊपर चढ़ा। नाले के पटाव पर सो रहे लोगों के ऊपर से निकल गया। किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। चालक रुका नहीं। कंटनेर को सिकंदरा की तरफ ले गया। दो लोगों के सिर धड़ से अलग हो गए। इस दर्दनाक हादसे की आंखों देखी रिक्शाचालक मोहन उर्फ कालू और सुरेंद्र ने बताई। मोहन उर्फ कालू और सुरेंद्र बुधवार तड़के हाईवे पर हुए हादसे के वक्त सिकंदरा से रिक्शा लेकर घर जा रहे थे।

Agra Road Accident Update News
मोहन उर्फ कालू और सुरेंद्र - फोटो : अमर उजाला

सुरेंद्र राम नगर पुलिया तो कालू मध्य प्रदेश का रहने वाला है। दोनों सिकंदरा क्षेत्र में रिक्शे से कबाड़ा बीनने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वो अपने रिक्शे से रात 2.30 बजे गुरुद्वारे की तरफ आ रहे थे। हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रकों की आवाज ही सुनाई दे रही थी। दोनों कामायनी कट से दूसरी दिशा में रिक्शे से आ रहे थे। तभी तेज गति से एक कंटेनर आया। पहले ढके हुए नाले पर चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पहिया नहीं चढ़ा। पांच मीटर दूर चलते ही आगे का पहिया चढ़ गया और कंटेनर बायीं ओर बढ़ता गया। 25 फुट पर जूते की दुकान के सामने सो रहे लोगों को पर चढ़ गया। 

Agra Road Accident Update News
इसी कंटेनर ने मजदूरों को कुचला - फोटो : अमर उजाला

इस हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने कंटनेर धीमा किया, लेकिन रुका नहीं। वो सिकंदरा की ओर चला गया। उन्होंने रिक्शा दूसरी तरफ ले जाकर जान बचाई। वो भी चपेट में आ सकते थे। चश्मदीद रिक्शाचालकों ने बताया कि हादसे के बाद हाईवे पर खून ही खून हो गया। हमारी तरफ भी कंटनेर आ रहा था, लेकिन हमने दूसरी तरफ भागकर खुद को बचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Road Accident Update News
गुरुद्वारा के पास हुआ था हादसा - फोटो : अमर उजाला
सुरेंद्र और मोहन ने बताया कि सिकंदरा हाईवे पर नाले के पटाव के ऊपर 50-60 लोग सोते हैं। हादसे के समय भी सो रहे थे। नौ एक साथ थे, अन्य थोड़ी दूरी पर थे। कंटेनर की टक्कर से एक साइनेज का खंभा और एक बिजली के खंभे के सपोर्ट के लिए लगा खंभा टूटकर अलग हो गया। इससे तेज आवाज हुई। आवाज सुनकर वहां पर सो रहे लोग जाग गए। वहीं गुरुद्वारे पर मौजूद पुलिसकर्मी भी आ गए। उन्होंने कंटेनर का पीछा करने के साथ ही वायरलेस से थाना पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में आई पुलिस सभी को ले गई।
विज्ञापन
Agra Road Accident Update News
दुर्घटनास्थल व दूसरे चित्र में प्रत्यक्षदर्शी मजदूर - फोटो : अमर उजाला
बोदला निवासी मुकेश भी मजदूरी करता है। वो भी पुलिस के सामने आया। उसने बताया कि वो रात को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से सिकंदरा में ईंट उतारकर लौट रहा था। तभी कंटेनर हाईवे किनारे सो रहे लोगों को रौंदता चला गया। वहां लाशें पड़ी हुई थीं। थोड़ी देर में ही पुलिस आ गई और उन्होंने सभी को वहां से उठा लिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed