फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनामिका शुक्ला: एक नाम से एक पद पर 25 स्कूलों में नौकरी, 13 महीनों में उठाई एक करोड़ सैलरी

Sat, 06 Jun 2020 07:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Jun 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Agra News: teacher anamika shukla case latest news
आरोपी शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला
नाम अनामिका शुक्ला...पेशे से शिक्षिका, लेकिन फर्जीवाड़े के कारनामे ऐसे, जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। प्रदेशभर में अनामिका शुक्ला का नाम सुर्खियों में छाया हुआ है। हर कोई जानना यह चाहता है कि आखिर अनामिका शुक्ला है कौन ? कैसे एक नाम पर एक साथ 25 जिलों में नौकरी पा ली। इतना ही नहीं, 13 महीने में लगभग एक करोड़ रुपये मानदेय भी ले लिया। कासगंज में जिस युवती की गिरफ्तार हुई है, वो अनामिका शुक्ला के दस्तावेजों पर नौकरी कर रही थी।
Agra News: teacher anamika shukla case latest news
आरोपी शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला
फर्जी दस्तावेजों से कस्तूरबा विद्यालय में नौकरी करने वाली शिक्षिका को कासगंज पुलिस ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ की तो चौंकाने वाली बात सामने आई। बीएसए ने शिक्षिका के अभिलेखों की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। अगली स्लाड्स में जानें कैसे हुई गिरफ्तारी...
Agra News: teacher anamika shukla case latest news
बीएसए कार्यालय में आरोपी शिक्षिका से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शिक्षिका अनामिका शुक्ला पुत्री सुभाष चंद्र शुक्ला निवासी लखनपुर जनपद फर्रुखाबाद कासगंज के फरीदपुर स्थिति कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पूर्णकालिक विज्ञान शिक्षिका के रूप में अगस्त 2018 से तैनात हैं। कई जिलों में तैनाती का मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को बीएसए अंजली अग्रवाल ने शिक्षिका को व्हाट्सएप से नोटिस भेजकर प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Agra News: teacher anamika shukla case latest news
फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज - फोटो : अमर उजाला
इस पर शिक्षिका शनिवार को त्यागपत्र लेकर बीएसए कार्यालय पहुंचीं। वहां वो गाड़ी में बैठी रहीं और एक साथी से त्यागपत्र भिजवा दिया। इस पर बीएसए ने त्यागपत्र देने आए युवक से पूछताछ की तो उसने अनामिका के बाहर गाड़ी में बैठे होने की जानकारी दी। बीएसए के निर्देश पर विभागीय कर्मियों ने उसकी घेराबंदी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
Agra News: teacher anamika shukla case latest news
बीएसए कार्यालय में आरोपी शिक्षिका से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सीओ कासगंज आरके तिवारी ने बताया कि बीएसए की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करके एक युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ की तो युवती ने अपना नाम प्रिया बताया। उसके पिता का नाम महिपाल है। वो फर्रुखाबाद के लखनपुर की रहने वाली है। उसने अनामिका शुक्ला के दस्तावेज पर नौकरी करने कबूल किया है। उससे पूछताछ जारी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed