न्यू आगरा के नगला हवेली में पत्नी प्रीति की हत्या के आरोपी पति उपेंद्र, उसकी प्रेमिका मोनिका और सहेली पल्लवी उर्फ पल्लो को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खून से सने कपड़े कब्जे में लिए हैं। चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस की विवेचना में यह भी पता चला कि आरोपी पति ने हत्या से पहले पुलिस से बचने की प्लानिंग कर रखी थी। मगर, उसके पिता के आने पर पकड़ा गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी थी।
सिकंदरा के गांव लोहकरेरा निवासी 25 वर्षीय प्रीति की शादी 11 दिसंबर 2021 को नगला हवेली निवासी उपेंद्र के साथ हुई थी। रविवार की सुबह पुलिस को प्रीति की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लिया था। हत्या में दो युवतियों के नाम सामने आए। ये दोनों न्यू आगरा क्षेत्र की रहने वाली मोनिका और उसकी सहेली पल्लवी उर्फ पल्लो है। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया था।
2 of 5
घर के बाहर खड़े पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
सीओ हरीपर्वत सत्य नारायण ने बताया कि उपेंद्र, मोनिका और पल्लवी ने पूछताछ में हत्या करना कबूल किया है। 15 दिन से उपेंद्र पत्नी की हत्या की योजना बना रहा था। इसमें उपेंद्र की प्रेमिका और उसकी सहेली ने आकर सहयोग किया। तीनों ने चाकू से गोदकर प्रीति की हत्या की थी।
3 of 5
हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में मृतका के पिता ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। अब हत्या और साक्ष्य मिटाने की धारा की वृद्धि की गई है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। दहेज हत्या की धारा भी लगी है। इसमें साक्ष्य के आधार पर अगर, ससुराली लिप्त होंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
4 of 5
आरोपी उपेंद्र
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने बनाई थी यह प्लानिंग
पुलिस की पूछताछ में उपेंद्र ने बताया कि उसने पत्नी की हत्या की योजना 15 दिन पहले बनाई थी। इस दौरान बचने के बारे में भी सोच लिया था। इसके मुताबिक, वह पत्नी से अलग सोता था। हत्या के बाद वह अपने कमरे में सो जाता। सुबह जब परिजन प्रीति का शव देखते तो पुलिस को बुलाते। वह पुलिस के सामने यही कहता कि वह अपने कमरे में सो रहा था। किसी ने रात में गेट खुलवाया। प्रीति की हत्या करके फरार हो गया। मगर, यह कहानी बोलने से पहले ही उसके पिता जाग गए, पुलिस को सूचना दे दी।
5 of 5
मृतका प्रीति का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खून से सने कपड़े और चाकू बरामद
प्रीति की हत्या के दौरान आरोपी उपेंद्र, प्रेमिका मोनिका और सहेली पल्लवी के कपड़ों पर खून लगा था। तीनों ने कपड़ों को बदल दिया था। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेने के बाद कपड़ों को बरामद कर लिया। वहीं हत्या में प्रयुक्त चाकू भी मिला है। पुलिस का कहना है कि कपड़ों और चाकू को विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। फॉरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।