{"_id":"5fce05c38ebc3ecf8a635120","slug":"agra-metro-pm-modi-and-cm-yogi-lays-virtual-foundation-stone-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: ताजनगरी को मिली मेट्रो की सौगात, सीएम बोले- पब्लिक ट्रांसपोर्ट का नया स्वरूप मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: ताजनगरी को मिली मेट्रो की सौगात, सीएम बोले- पब्लिक ट्रांसपोर्ट का नया स्वरूप मिला
Mon, 07 Dec 2020 04:10 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 07 Dec 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी ने किया आगरा मेट्रो का शिलान्यास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार दोपहर 12.20 बजे दिल्ली से बटन दबाकर आगरा-मेट्रो का वर्चुअल शिलान्यास करने के बाद कहा कि पिछली सदी के कानूनों से नई सदी का निर्माण नहीं हो सकता है। कृषि कानूनों का जिक्र बगैर उन्होंने कहा कि कई कानून जो पिछली सदी में उपयोगी थे, वे अब बोझ बन गए। इसलिए इनमें सुधार जरूरी है। पहले सुधार टुकड़ों में किए जाते थे लेकिन अब संपूर्णता के साथ किए जा रहे हैं।
आगरा मेट्रो का बटन दबाकर शुभारंभ करते पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रीयल एस्टेट के लिए बने कानून रेरा का उदाहरण देते हुए कहा कि इससे मध्यम वर्ग को घर तेजी से मिलने शुरु हुए। आज भी शहरों में यह समस्या है कि कुछ लोगों को किराए तक के लिए घर मुश्किल से मिलते हैं जबकि बड़ी संख्या में घर खाली हैं। इसे दूर करने के लिए भी कानून बनाकर राज्यों को दिया गया है।
पीएम मोदी ने किया मेट्रो का उद्घाटन
- फोटो : ANI
अब प्रोजेक्ट लटकते नहीं हैं...
पीएम ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले प्रोजेक्ट तो बन जाते थे, लेकिन यह नहीं सोचा जाता था कि उनले किए धन कहां से आएगा, इसलिए प्रोजेक्ट धीरे चलते थे, लटके रहते थे। अब प्रोजेक्ट के साथ ही बजट का आवंटन किया जाता है।

ताजमहल पर आए सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
लोकल टूरिज्म के लिए वोकल हो देश
पीएम ने कहा कि लोकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए देश को वोकल होना चाहिए। ताज जैसे पर्यटन स्थलों के आस पास पब्लिक ट्रांसपोर्ट और अन्य सुविधाएं विकसित का जा रही हैं। पर्यटन के विकास में सभी का भला है। इसमें रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।

फतेहाबाद मार्ग पर हो रहा मेट्रो प्रोजेक्ट का कार्य
- फोटो : अमर उजाला
मेट्रो निर्माण में आत्मनिर्भर बन रहा देश
प्रधानमंत्री ने कहा कि मेट्रो के सिर्फ नेटवर्क का विस्तार नहीं हो रहा है, बल्कि कोच भी देश में ही बन रहे हैं। सिग्नल सिस्टम पूरी तरह देश में ही बने, इसके भी इंतजाम किए जा रहे हैं। मेट्रो निर्माण में देश आत्मनिर्भर बन रहा है। आगरा में मेट्रो शुरु हो जाने से सैंकड़ों साल की प्राचीनता रखने वाला यह शहर इक्कीसवीं सदी केसाथ कदमताल करेगा। आज 27 शहरों में मेट्रो का काम चल रहा है।