{"_id":"5fcdb16e8ebc3ecfcc52fe82","slug":"bank-employee-suicide-case-police-will-investigate-mobile-phone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: युवक की प्रताड़ना से परेशान होकर की थी खुदकुशी, आखिरी कॉल खोलेगी युवती की 'मौत के राज'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: युवक की प्रताड़ना से परेशान होकर की थी खुदकुशी, आखिरी कॉल खोलेगी युवती की 'मौत के राज'
Mon, 07 Dec 2020 10:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
प्रिया का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना न्यू आगरा के इंद्रपुरी कॉलोनी में बीमा कंपनी की कर्मचारी प्रिया की मौत के मामले में युवक अंशुल जैन के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि वह प्रिया को प्रताड़ित कर रहा था। इससे परेशान होकर ही उसने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस का कहना है कि युवक कहां का रहने वाला है? यह पता किया जा रहा है। वहीं रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव ले गए।
युवती का आईडी कार्ड और फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि कासगंज के सहावर गेट निवासी प्रिया वर्मा पुत्री राम प्रकाश वर्मा इंद्रपुरी कॉलोनी में श्याम सुंदर गुप्ता के मकान में किराये पर रहती थी। मकान की पहली मंजिल पर क्षेत्र के ही प्रॉपर्टी डीलर अजय वशिष्ठ रहते है। शनिवार दोपहर में उन्होंने कमरा बंद देखा था। इस पर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला तो प्रिया का शव फंदे पर लटका मिला। डबल बेड के सिरहाने पर एक मोबाइल रखा था। प्रिया के कानों में ब्लूटूथ ईयर फोन था। इससे मोबाइल पर किसी से बात करते-करते आत्महत्या की आशंका जताई गई। देर रात परिजन आ गए।
युवती का आईडी कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगने से आया है। मृतका के पिता दोपहर में प्रिया के कमरे पर गए थे। कमरे की तलाशी में एक चेक की फोटो कॉपी मिली। यह चेक प्रिया के नाम पर जारी किया गया था। अंशुल जैन का नाम लिखा था। मगर, रकम नहीं लिखी थी। इस पर पिता ने अंशुल जैन के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया।
संबंधित खबर: बीमाकर्मी युवती आत्महत्या प्रकरणः मोबाइल में लाइव सुसाइड वीडियो की आशंका, कान में लगा था ब्लूटूथ इयरफोन
संबंधित खबर: बीमाकर्मी युवती आत्महत्या प्रकरणः मोबाइल में लाइव सुसाइड वीडियो की आशंका, कान में लगा था ब्लूटूथ इयरफोन
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आरोप लगाया कि अंशुल की प्रताड़ना से परेशान होकर ही प्रिया ने आत्महत्या की। अंशुल का एक मोबाइल नंबर मिला है। वह प्रिया से मिलने आता था। इस बात की पुष्टि किरायेदार अजय वशिष्ठ ने की थी। वह कहां का रहने वाला है? क्या करता है? यह पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल खोलने पर डाटा उड़ गया
पुलिस ने प्रिया के मोबाइल का लॉक खुलवाया था। मगर, मोबाइल का डाटा उड़ गया। प्रिया की कॉल डिटेल निकलवाई गई थी। आखिरी बार रात तकरीबन दस बजे उनकी अंशुल जैन से ही फोन पर बात हुई थी। अंशुल के बारे में पता करने के लिए मोबाइल नंबर से पता किया जा रहा है। इसके अलावा चेक पर लिखी खाता संख्या से भी उसके घर के पते की जानकारी ली जाएगी। प्रिया के पिता भी अंशुल जैन को नहीं जानते हैं।
पुलिस ने प्रिया के मोबाइल का लॉक खुलवाया था। मगर, मोबाइल का डाटा उड़ गया। प्रिया की कॉल डिटेल निकलवाई गई थी। आखिरी बार रात तकरीबन दस बजे उनकी अंशुल जैन से ही फोन पर बात हुई थी। अंशुल के बारे में पता करने के लिए मोबाइल नंबर से पता किया जा रहा है। इसके अलावा चेक पर लिखी खाता संख्या से भी उसके घर के पते की जानकारी ली जाएगी। प्रिया के पिता भी अंशुल जैन को नहीं जानते हैं।