फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में मां-बच्चों की हत्या का खुलासा: लैपटॉप-मोबाइल में क्या है 'राज'...अभी भी कई सवाल हैं अनसुलझे

Wed, 28 Jul 2021 12:34 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 28 Jul 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
agra mass murder case police did not found victim mobile and laptop
रेखा और उसके तीन बच्चों के हत्यारोपी संतोष व वीरू - फोटो : अमर उजाला

आगरा के कोतवाली क्षेत्र के कूंचा साधूराम में रेखा, उसके बेटों वंश उर्फ टुकटुक (12), पारस (10) और बेटी माही (8) की हत्या घर में लूट के लिए की गई थी। मंगलवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया। वारदात को रेखा के रिश्ते के भाई संतोष राठौर ने अपने दो साथियों अंशुल राठौर और वीरू के साथ अंजाम दिया। पुलिस ने संतोष और वीरू को गिरफ्तार किया है। अंशुल फरार है। 



पुलिस ने मां और तीन बच्चों की हत्या का खुलासा भले ही कर दिया है। मगर, अब भी कई सवालों के जवाब नहीं मिल सके हैं। इनमें मोबाइल, लैपटॉप और टेबलेट नहीं मिला है। वहीं कैंची और चाकू बरामद नहीं हो सका है। आरोपी संतोष घर से मोबाइल और लैपटॉप क्यों लेकर गया ? इनमें ऐसा क्या था? संतोष इनको बेच भी नहीं सकता था। पुलिस ने मोबाइल और लैपटॉप में संतोष के वीडियो और ऑडियो क्लिप होने की आशंका जाहिर की है।

agra mass murder case police did not found victim mobile and laptop
मृतका रेखा और उसके बच्चों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

21 जुलाई की दोपहर रेखा राठौर और उनके तीनों बच्चों की हत्या हुई थी। 22 जुलाई को चारों के शव घर में पड़े मिले थे। आईजी रेंज नवीन अरोरा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने रेखा के रिश्ते के भाई सीता नगर निवासी संतोष और उसके दोस्त छलेसर निवासी वीरू को मंगलवार को छलेसर के पास स्थित अंडरपास से गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कैंची और चाकू से मां और बच्चों के गले रेते थे। हत्या के बाद तीन घंटे तक घर को खंगाला था। इसके बाद चांदी की पायल, 2700 रुपये, मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट लूटकर ले गए थे। 

agra mass murder case police did not found victim mobile and laptop
हत्यारोपी संतोष और वीरू - फोटो : अमर उजाला

परिवार से अलग रह रहा था संतोष 
चौहरे हत्याकांड के आरोपी संतोष की नुनिहाई लिंक रोड पर परचूनी की दुकान है। जबकि उसके दो छोटे भाई कोचिंग और स्कूल संचालक हैं। दुकान पर उसकी पत्नी बैठती है। संतोष के भी रेखा की तरह तीन बच्चे हैं। रेखा के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि आरोपी तकरीबन दस साल पहले अपने परिवार से अलग हो गया था। पत्नी और बच्चों के साथ अलग मकान लेकर रह रहा था। वह अपना व्यापार बढ़ाने के लिए रकम कमाना चाहता था। अंशुल और वीरू भी शादीशुदा हैं। उनके दो-दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
agra mass murder case police did not found victim mobile and laptop
रेखा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
तंत्रमंत्र की कहानी हुई फेल 
रेखा के घर में चार नींबू और एक दीया घर के निचले हिस्से में पड़ा मिला था। इससे तंत्रमंत्र में हत्या की आशंका जाहिर की गई थी। पुलिस ने कई तांत्रिकों की सूची बनाई थी। मगर, उससे कोई फायदा नहीं हुआ। बाद में पुलिस का शक करीबी पर गया। क्योंकि लूट करने वाला अनजान व्यक्ति बच्चों को नहीं मारता। बाद में आरोपी पकड़े गए तो पुलिस के सामने लूट की बात आई। 
विज्ञापन
agra mass murder case police did not found victim mobile and laptop
हत्यारोपी संतोष और वीरू - फोटो : अमर उजाला

हत्या के बाद घर में मिले पांच जोड़ी पायल और 2700 रुपये 
पुलिस का कहना है कि संतोष को उम्मीद थी कि रेखा के पास तलाक में मिले पांच से छह लाख रुपये रखे हुए हैं। इसके अलावा चांदी के जेवरात भी होंगे। क्योंकि पति सुनील चांदी का काम करता था। इसी के चलते उसने हत्या की योजना बनाई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने तीन घंटे तक घर को खंगाला था। उन्हें तलाशी में सिर्फ 2700 रुपये, पांच चांदी की पायल ही मिली थीं। हालांकि वो लैपटॉप, टेबलेट और मोबाइल भी उठा ले गए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed