फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्सप्रेसवे हादसा: महिला के कार में जिंदा जलने की जांच शुरू, नहीं मिला फिंगर प्रिंट

Sun, 03 Jan 2021 08:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 03 Jan 2021 08:29 AM IST
विज्ञापन
Agra Lucknow Express Way Accident News: Lucknow Woman Burnt Alive Police Investigate Starts
रीमा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के 34 वें माइलस्टोन पर गुरुवार की रात एक नवविवाहिता की कार में जलने से हुई मौत के मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शनिवार को फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम फतेहाबाद स्थित टोल प्लाजा पहुंची। पर, जली हुई कार से नमूने नहीं लिए जा सके। कार पूरी तरह से जली होने के कारण कोई भी फिंगर प्रिंट नहीं मिला। एसओ ने बताया कि अब विधि विज्ञान प्रयोगशाला के विशेषज्ञों से जांच में मदद मांगा जाएगी। 
Agra Lucknow Express Way Accident News: Lucknow Woman Burnt Alive Police Investigate Starts
रीमा का फाइल फोटो और झुलसा विकास - फोटो : अमर उजाला
 इंस्पेक्टर फतेहाबाद प्रदीप कुमार भी इस दौरान टोल प्लाजा पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि लखनऊ निवासी विकास और उनकी पत्नी रीमा मथुरा, वृंदावन दर्शन कर गुरुवार की रात लखनऊ लौट रहे थे। 
Agra Lucknow Express Way Accident News: Lucknow Woman Burnt Alive Police Investigate Starts
इसी कार में लगी आग जिससे रीमा की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के 34वें माइल स्टोन पर अचानक से कार में धुआं उठने लगा। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में विकास ने बताया कि वह कार उतरकर देखने लगा था। रीमा कार में ही बैठी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Lucknow Express Way Accident News: Lucknow Woman Burnt Alive Police Investigate Starts
अस्पताल में इलाज कराते विकास - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच कार का सेंटर लॉक सिस्टम फेल हो गया। रीमा कार में बंद रह गई। तभी आग कार के भीतर तक पहुंच गई। देखते ही देखते लपटों की जद में आकर रीमा जिंदा जल गई। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Agra Lucknow Express Way Accident News: Lucknow Woman Burnt Alive Police Investigate Starts
आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला - फोटो : अमर उजाला
मामले की जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम शनिवार को टोल प्लाजा पहुंची और कार की जांच की। पूरी तरह जल चुकी कार की हालत देखकर टीम बैरंग लौट गई। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसा की जानकारी पुलिस रिकॉर्ड में डाली गई है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला के विशेषज्ञों को जांच के लिए पत्र लिखा जा रहा है।

10 दिन पहले ही यमुना एक्सप्रेसवे पर पांच लोग जिंदा जले थे
दस दिन पहले ही (22 दिसंबर को) यमुना एक्सप्रेसवे पर कार में आग लग जाने से पांच लोग जिंदा जल गए थे। यह हादसा कार में ट्रक की टक्कर से हुआ था। ट्रक यू टर्न ले रहा था तभी कार उसमें घुस गई थी।



संबंधित खबर- एक्सप्रेसवे हादसा: एक घंटे तक चीखता रहा पति, मदद को नहीं आया कोई, कार में जिंदा जल गई पत्नी

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed