फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनलॉक में बढ़ता प्रदूषणः देश का चौथा प्रदूषित शहर रहा आगरा, विशेषज्ञों ने बताईं ये प्रमुख वजह

Sun, 13 Sep 2020 11:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 13 Sep 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
Agra Fourth Most Polluted City Of India In September 2020
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को आगरा देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में चौथे नंबर पर रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में शनिवार को आगरा का वायु गुणवत्ता सूचकांक 168 रिकॉर्ड किया गया। 

 
Agra Fourth Most Polluted City Of India In September 2020
हरीपर्वत चौराहे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
पर्यावरण विशेषज्ञों के मुताबिक शहर में लगातार खोदाई, टूटी सड़कों के कारण धूल और वाहनों की संख्या में बढ़ोत्तरी के साथ ट्रैफिक जाम प्रदूषण की प्रमुख वजह हैं। बारिश न होने के कारण धूल के कारण सबसे ज्यादा हैं जो सामान्य से 4 गुना तक पहुंच गए हैं, वहीं कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा भी सामान्य से 44 गुना ज्यादा है। 
 
Agra Fourth Most Polluted City Of India In September 2020
लॉकडाउन में आगरा शहर - फोटो : अमर उजाला
लॉक डाउन के दौरान वाहन बंद होने से प्रदूषण स्तर कम हुआ था, लेकिन अनलॉक होते ही कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही प्रदूषण स्तर भी बढ़ गया। शनिवार और रविवार का लॉकडाउन बंद होने के बाद शनिवार को आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 168 दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Fourth Most Polluted City Of India In September 2020
फव्वारा बाजार - फोटो : अमर उजाला
पर्यावरण विशेषज्ञ उमेश शर्मा के मुताबिक शहर में जगह जगह खोदाई चल रही है। बारिश न होने के कारण धूल कण पहले ही ज्यादा थे, लेकिन हर सड़क पर हो रही खोदाई के कारण धूल कण बढ़ गए। अनलॉक में वाहन भी सड़कों पर निकल रहे हैं, जिनके टायरों के साथ उड़ती धूल से प्रदूषण स्तर बढ़ा है। इसीलिए दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम जैसे शहरों से आगरा में ज्यादा प्रदूषण है।
विज्ञापन
Agra Fourth Most Polluted City Of India In September 2020
ड्रोन से ली गई आगरा शहर की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इन शहरों में प्रदूषण ज्यादा
शहर सूचकांक
ग्रेटर नोएडा 202
मंडी गोविंदगढ़ 190
भिवाड़ी   172
आगरा 168
फरीदाबाद  166
बल्लभगढ़ 163
सोनीपत  162
मेरठ 160

    
   
    
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed