फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल के पीछे यमुना किनारे कराइए प्री-वेडिंग शूट, कारपोरेट मीटिंग भी हो सकेंगी, यह है योजना

Fri, 25 Dec 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 25 Dec 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Agra Fort Sikandra Tomb Light Sound Show In Night
ताजमहल के पीछे महताब बाग
आगरा में अकबर का मकबरा सिकंदरा और आगरा किला समेत शहर के प्रमुख मंदिरों को रात में फ्लड लाइट से रोशन किया जाएगा। फतेहाबाद रोड पर ट्राइडेंट होटल तिराहे पर ‘आई लव आगरा’ सेल्फी प्वाइंट पर जल्द ही लेजर लाइट एंड साउंड शो शुरू होगा। सबकुछ योजना के मुताबिक हुआ तो जल्द ही ताजमहल के पार्श्व में कारपोरेट मीटिंग और प्री-वेडिंग शूट भी हो सकेंगी। मंडलायुक्त अनिल कुमार ने गुरुवार को आगरा विकास प्राधिकरण की वीडियो कान्फ्रेंसिंग में माध्यम से हुई बैठक में दोनों कामों को जल्द कराने के निर्देश दिए।
Agra Fort Sikandra Tomb Light Sound Show In Night
महताब बाग व्यू प्वाइंट से ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त ने बताया कि पर्यटन की योजनाओं को तेजी से पूरा किया जाएगा। सिकंदरा और किला पूर्व में रोशन होते थे, लेकिन लाइटें खराब होने के बाद से अंधेरा है। महताब बाग के पास 15 एकड़ में फैले ग्यारह सीढ़ी पार्क में कारपोरेट मीटिंग, प्री-वेडिंग शूट, पेंटिंग प्रतियोगिता आदि कराने के लिए एएसआई, पर्यावरण और पर्यटन विभाग से एनओसी ली गई है। मंडलायुक्त ने एडीए उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह कुशवाह से कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने वाली योजनाओं पर काम करें, इससे आय भी बढ़ेगी और शहर में पर्यटन के लिए माहौल तैयार होगा।
Agra Fort Sikandra Tomb Light Sound Show In Night
अकबर का मकबरा सिकंदरा - फोटो : अमर उजाला
जहां जीआईएस मैपिंग, वहां बनाएं मास्टर प्लान
मंडलायुक्त ने एडीए और नगर निगम अधिकारियों से कहा कि जिन क्षेत्रों में जीआईएस मैपिंग हो चुकी है, वहां प्रस्तावित काम शुरू कराएं। मास्टर प्लान तैयार करें। शास्त्रीपुरम व अन्य कॉलोनी, एसटीपी समेत प्रोजेक्ट हस्तांतरित करने की कार्रवाई जल्द पूरी करें। अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्ती से कार्रवाई करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Fort Sikandra Tomb Light Sound Show In Night
फतेहपुर सीकरी
सीकरी में गोल्फ कार्ट न चलने पर नाराजगी जताई
कमिश्नर अनिल कुमार ने फतेहपुर सीकरी में गोल्फ कार्ट और बैट्री चालित बस अभी तक उपलब्ध न कराने पर नाराजगी जताई। काम में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा। कमिश्नर ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत कामों में तेजी लाने, एकमुश्त समाधान योजना, ऑनलाइन बिलिंग, एप्रूवल सिस्टम, वित्तीय स्थिति, अवस्थापना निधि व पथकर निधि से कराए जा रहे कामों, पर्यटन के कामों की प्रगति की भी समीक्षा की। 
विज्ञापन
Agra Fort Sikandra Tomb Light Sound Show In Night
ताजमहल पर गोल्फ कार्ट - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर निजी हाथों को सौंपी गोल्फ कार्ट
गुरुवार से ताजमहल पर संचालित गोल्फ कार्ट निजी हाथों में पहुंच गई। शिल्पग्राम से ताज पूर्वी गेट तक और पश्चिमी गेट स्थित अमरूद टीला पार्किंग से पश्चिमी गेट तक गोल्फ कार्टों का संचालन, ड्राइवर और टिकट सिस्टम सभी कुछ निजी कंपनी के जिम्मे है। एडीए ने टिकटों की दरें तय करने का अधिकार अपने पास रखा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed