फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा दोहरा हत्याकांड: 24 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं, मृतकों के परिजनों में आक्रोश, गांव में पुलिस फोर्स तैनात

Fri, 17 Dec 2021 09:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Dec 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
Agra double murder police could not arrest the accused even after 24 hours
आगरा: चित्तरपुरा गांव में हुआ था दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना खेड़ा राठौर के गांव चित्तरपुरा में बृहस्पतिवार को खेत की मेड़ टूटने और पानी का पाइप हटाने के विवाद में चचेरे भाइयों महेश और दिनेश सिंह की हत्या में 24 घंटे बाद एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे मृतकों के परिजनों में आक्रोश है। शुक्रवार शाम को दोनों के शव गांव पहुंचते ही हंगामा होने लगा। मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद ही वो शवों को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए।



मृतकों की बहन आशा, मलेश, राजकुमारी और पल्लू ने बताया कि बृहस्पतिवार को विपक्षी पक्ष के कल्लू आदि ने पाइप डालकर उनके खेत की मेड़ तोड़ दी थी। इसकी जानकारी पुलिस को देने के लिए कंट्रोल रूम में कॉल किया। मगर, कॉल रिसीव नहीं हुआ था। इस पर महेश और दिनेश खेत पर जा रहे थे। मगर, खेत से 50 मीटर की दूरी पर घात लगाकर बैठे हमलावरों ने फायरिंग की। इसमें दोनों भाइयों की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने लापरवाही की।

Agra double murder police could not arrest the accused even after 24 hours
गांव में तैनात है पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

दोहरे हत्याकांड के बाद से गांव में तनाव है। इसको देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। आरोपी परिवार सहित फरार हो गए हैं। एसपी प्रोटोकॉल शिवराम यादव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीम दबिश दे रही हैं। आरोपी अपने रिश्तेदारों के संपर्क में भी नहीं हैं। जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। मामले में रामू की तहरीर पर कल्लू सिंह पक्ष के 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Agra double murder police could not arrest the accused even after 24 hours
मृतकों के भाई रामू ने बताई आंखों देखी - फोटो : अमर उजाला
आंखों देखी : गोलियों से शरीर छलनी कर बल्लम से किया था वार
महेश और दिनेश के साथ उनके भाई रामू, भतीजे रिंकू और गोविंद भी खेत पर आ रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि खेत पर पहुंचने से पहले ही विपक्षियों ने हमला किया। बुर्जी की ओट से कल्लू सिंह पक्ष ने गोलियां दागीं। चचेरे भाइयों महेश और दिनेश सिंह को कई गोली मारी। उनके गिरने पर हमलावर बल्लम ले आए। उन पर वार किए। रामू, गोविंद और रिंकू ने खेतों में छिपकर अपनी जान बचाई थी। परिवार के लोगों के पहुंचने पर हमलावर भाग गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra double murder police could not arrest the accused even after 24 hours
आगरा: मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट : दिनेश को तीन, महेश को लगी एक गोली
एसपी प्रोटोकॉल शिवराम यादव के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि दिनेश और महेश को नजदीक से गोलियां मारी गई थीं। दिनेश को तीन गोली लगी हैं। एक सीने, दूसरी कोहनी और तीसरी पेट में लगी। उसके चोट का निशान भी है। आशंका है कि उसके डंडे से प्रहार किया गया। इसके अलावा महेश को एक  ही गोली मारी गई, जोकि सीने में लगी। उनके शरीर पर घिसटने के भी निशान है। 
विज्ञापन
Agra double murder police could not arrest the accused even after 24 hours
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
मृतक की मां बोली - हत्या आरोपियों को कब पकडे़गी पुलिस
80 साल की धन देवी बेटे महेश सिंह की मौत से पूरी तरह टूट गई हैं। वह एक ही बात बोल रही हैं कि उनकी जिंदगी का सहारा छीन लिया। बेटों की जान लेने वालों को पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई है।

इनके खिलाफ दर्ज है मुकदमा 
मृतक दिनेश सिंह के भाई रामू की तहरीर पर कल्लू, एवरन, अशोक, देवी सिंह, घनश्याम, शिवकुमार, भूरे, हुकुम सिंह, विवेक, बिल्ला, राजेन्द्र सिंह, अश्वनी, सतेंद्र और विजय सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed