फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा चिकित्सक अपहरण कांड: 'बदमाश तो बीहड़ में रखकर ही मार डालते, शुक्र है पुलिस आ गई'

Sat, 17 Jul 2021 11:51 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Jul 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
agra doctor kidnapping case victim says police save his life
आगरा: पीड़ित चिकित्सक उमाकांत गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

आगरा की ट्रांस यमुना कॉलोनी से अगवा हुए डॉक्टर उमाकांत गुप्ता बीहड़ से सकुशल घर वापस आ गए। परिजन उनका ख्याल रख रहे हैं। शुक्रवार को लोग उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने सभी से एक ही बात कही, शुक्र है पुलिस आ गई, नहीं तो जान नहीं बच पाती। बदमाश तो बीहड़ में रखकर ही उन्हें मार डालते। डॉक्टर उमाकांत गुप्ता के मुताबिक, बदमाशों ने कार से उतारकर बाइक पर बैठाया था। कुछ दूरी पर जाकर खाना खिलाने के बाद पैदल खेत में ले गए थे। 



दिन होते ही बदमाश उनको बीहड़ के अंदर ले आए थे। इस दौरान गर्मी होने लगी थी। इससे वो बेहाल हो गए थे। उनके दो ऑपरेशन हो चुके हैं। एक मुंह में कैंसर का, दूसरा हृदय का ऑपरेशन हुआ है। इस कारण तबीयत पहले से खराब रहती है। दवाओं की जरूरत थी। बदमाश उनकी निगरानी हथियार लेकर कर रहे थे। उन्हें लघुशंका तक अपनी निगरानी में ही जाने दिया था। ऐसे में उन्हें लगा था कि मदद नहीं मिली तो जान नहीं बच पाएगी। रात में पुलिस आई तब जान में जान आई।

agra doctor kidnapping case victim says police save his life
उमाकांत गुप्ता को मिठाई खिलाते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
अच्छे कर्मों ने बचा लिया
डॉक्टर उमाकांत गुप्ता ने मिलने आए चिकित्सकों से यही कहा कि वह गरीब रोगियों की मदद करते हैं। इलाज में सहूलियत देते हैं। उन्होंने कभी किसी का बुरा नहीं किया है। ऐसे में कोई उनका बुरा भी नहीं कर सकता था। भगवान पर पूरा भरोसा था। इसलिए पुलिस समय पर पहुंच गई। डॉक्टर उमाकांत गुप्ता से मिलने वालों में प्रमुख रूप से डा. आलोक मित्तल, डा. गंभीर सिंह सिकरवार, डा. दीपक आदि शामिल रहे।
agra doctor kidnapping case victim says police save his life
पुलिस को सम्मानित करते चिकित्सक - फोटो : twitter/igrangeagra
क्षेत्रीय लोगों ने किया पुलिस का सम्मान
पुलिस ने 31 घंटे में डॉक्टर उमाकांत गुप्ता को मुक्त करा लिया। पुलिस की तत्परता से सभी लोग संतुष्ट हैं। यही वजह है कि शुक्रवार का एत्माददौला प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय का क्षेत्रीय लोगों ने सम्मान किया।

सरगना और साथियों को भी जल्द पकड़े पुलिस
व्यापारी सुनील कर्मचंदानी ने कहा कि बदमाश आए दिन किसी न किसी को अपना निशाना बना रहे हैं। ऐसे में पुलिस का मूवमेंट बढ़ना चाहिए। गैंग के सरगना और साथियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
agra doctor kidnapping case victim says police save his life
गिरफ्तार आरोपी मंगला पाटीटार और पवन - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए
कमला नगर के सुनील गुप्ता ने कहा कि पुलिस ने डॉक्टर की सकुशल बरामदगी करके अच्छा कार्य किया है। अब पुलिस इस तरह की वारदात करने वाले गैंग पर भी सख्ती करे। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 

गैंग भी जल्द से जल्द पकड़ा जाना चाहिए
धूलियागंज के किट्टू शर्मा ने कहा कि अपहरण की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी है। पुलिस को चाहिए कि वह गैंग को चिह्नित करके कार्रवाई करे। डॉक्टर का अपहरण करने वाला गैंग भी जल्द से जल्द पकड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन
agra doctor kidnapping case victim says police save his life
अपहरण कांड का आरोपी बदन सिंह तोमर - फोटो : अमर उजाला

वरिष्ठ चिकित्सक उमाकांत गुप्ता का अपहरण करने वाले गैंग का सरगना बदन सिंह तोमर पुलिस के हाथ नहीं आ सका है। एडीजी राजीव कृष्ण ने सरगना पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने धौलपुर के बीहड़ में डेरा डाल रखा है। चंबल के किनारे के गांव में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed