फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉक्टर दीप्ति की मौत का प्रकरण : ससुर सहित चार आरोपियों के गैर जमानती वारंट लेगी पुलिस

Mon, 07 Sep 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Sep 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Agra Doctor Deepti Death case Police gives application in court for non-bailable warrant of accused
डॉक्टर दीप्ति (फाइल फोटी) - फोटो : अमर उजाला

आगरा में डॉक्टर दीप्ति अग्रवाल की दहेज के लिए हत्या के मामले में आरोपी डॉक्टर एससी अग्रवाल सहित चार आरोपियों के गैर जमानती वारंट के लिए पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया है। सोमवार को कोर्ट से इस संबंध में आदेश मिल सकता है। थाना ताजगंज के विभव वेली व्यू अपार्टमेंट निवासी डॉ. दीप्ति तीन अगस्त को अपने फ्लैट में फंदे से लटकी मिली थीं। पति डॉ. सुमित अग्रवाल ने उन्हें अपने सफायर अस्पताल में भर्ती कराया। तीन दिन बाद उनकी मौत हो गई थी।

Agra Doctor Deepti Death case Police gives application in court for non-bailable warrant of accused
पति डॉ. सुमित अग्रवाल के साथ डॉक्टर दीप्ति (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
मामले में दीप्ति के पिता डॉ. नरेश मंगला ने डॉ. सुमित, ससुर डॉ. एससी अग्रवाल, सास अनीता, जेठ डॉ. अमित अग्रवाल, जिठानी तुलिका अग्रवाल के खिलाफ उत्पीड़न और दहेज के लिए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस पति सुमित को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सास, ससुर, जेठ और जिठानी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
Agra Doctor Deepti Death case Police gives application in court for non-bailable warrant of accused
डॉक्टर दीप्ति की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर महेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए आगरा में आरोपियों के रिश्तेदारों के घरों पर दबिश दी गई। एक टीम को लखनऊ, कानपुर और फिरोजाबाद भी भेजा गया। मगर, वे नहीं मिले। शुक्रवार को कोर्ट में गैर जमानती वारंट के लिए प्रार्थनापत्र दिया है। इसके बाद भी आरोपी पकड़े नहीं गए तो कोर्ट से कुर्की नोटिस के लिए आदेश लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Doctor Deepti Death case Police gives application in court for non-bailable warrant of accused
डॉ. दीप्ति के पिता डॉ. नरेश मंगला (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कार्रवाई में ढिलाई बरत रही: डॉ. नरेश
डॉ. दीप्ति के पिता डॉ. नरेश मंगला का कहना है कि न्याय नहीं मिल पा रहा है। पुलिस की कार्रवाई आरोपियों के खिलाफ शुरू से ही ढीली रही है। यही वजह है कि आरोपियों के मोबाइल अब तक सर्विलांस पर नहीं लगाए हैं। आरोपी परिवार के दो अस्पताल हैं, लेकिन अब तक सीसीटीवी फुटेज भी नहीं देखे गए हैं। 
विज्ञापन
Agra Doctor Deepti Death case Police gives application in court for non-bailable warrant of accused
पति डॉ. सुमित अग्रवाल के साथ डॉक्टर दीप्ति (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
नरेश मंगला ने कहा कि केस से संबंधित निष्पक्ष गवाहों के बयान तक नहीं लिए गए। बदमाश पकड़े जा रहे हैं, लेकिन पुलिस दहेज के हत्यारोपी नहीं पकड़ पा रही। उन्होंने बताया कि पांच दिन पहले डीजीपी से मुलाकात की थी। कहा कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। इस वजह से जान का भी खतरा है। उन्होंने केस अन्य एजेंसी और जनपद में ट्रांसफर करने की मांग की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed