फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 35 साल पहले महेंद्र से बना था अब्दुल... मुस्लिम लड़कियों से की थी शादी; भाई के कत्ल के बाद कभी वापस न आया

Tue, 22 Jul 2025 11:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Jul 2025 11:10 AM IST
सार

Religious Conversion Gang Agra: आगरा में धर्मांतरण गिरोह के सरगना अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्रपाल जादौन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। गिरोह का सरगना 35 साल पहले महेंद्र से अब्दुल बना था। भाई की हत्या के बाद अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्रपाल वापस घर नहीं लौटा। महेंद्र और उसके भाई भूरा ने मुस्लिम लड़कियों से शादी की थी।

विज्ञापन
Agra Dharmantaran News Mahendra converted to Islam and became Abdul 35 years ago married Muslim girls in agra
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्रपाल जादौन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Religious Conversion case In UP: आगरा पुलिस टीम ने धर्मांतरण गिरोह के सरगना अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्रपाल जादौन को सोमवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्र उर्फ पप्पू 35 साल पहले अपने परिवार के साथ थाना रजावली के गांव रामगढ़ में रहता था। उसने व उसके भाई ने मुस्लिम लड़कियों से मुंबई में शादी की थी। सोमवार को उसे लेकर पुलिस टीम उसके गांव पहुंची थी। पुलिस टीम ने कई पहलुओं पर ग्रामीणों से पूछताछ भी की है।


रजावली के गांव रामगढ़ निवासी अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्रपाल अपने पिता प्रेमपाल सिंह, भाई भूरा और देवेंद्र खेती किया करते थे। पिता के नाम करीब 60 बीघा से अधिक खेती थी। लेकिन कुछ गलत आदतों के चलते खेत बेच दिया गया था। 
 
Agra Dharmantaran News Mahendra converted to Islam and became Abdul 35 years ago married Muslim girls in agra
आगरा धर्मांतरण कांड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों के अनुसार, अब्दुल उर्फ महेंद्र और उसके भाई भूरा ने मुस्लिम लड़कियों से शादी की थी। महेंद्र के भाई भूरा की जमीन के विवाद की रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पूरा परिवार मकान बेचकर गांव छोड़कर चला गया था।

 
Agra Dharmantaran News Mahendra converted to Islam and became Abdul 35 years ago married Muslim girls in agra
मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव छोड़ने के बाद मुंबई चला गया था पूरा परिवार
ग्रामीणों का कहना था कि उसने धर्मांतरण कब किया इसकी जानकारी किसी को नहीं है। गांव छोड़ने के बाद पूरा परिवार मुंबई चला गया था। पुलिस टीम अब्दुल उर्फ महेंद्र की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को गांव रामगढ़ लाई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Dharmantaran News Mahendra converted to Islam and became Abdul 35 years ago married Muslim girls in agra
रहमान के घर से बरामद पुस्तक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुस्लिम समाज की युवती से कर लिया था निकाह
पूछताछ के बाद पुलिस उसे वापस लेकर चली गई। थाना प्रभारी ब्रजकिशोर सिंह का कहना है कि जानकारी करने पर ग्रामीणों ने बताया है कि गांव छोड़ने के बाद आरोपी कन्नौज अपनी ननिहाल में रहा था, इसके बाद वह मुंबई चला गया था, जहां उसने मुस्लिम समाज की युवती से निकाह कर लिया था।
विज्ञापन
Agra Dharmantaran News Mahendra converted to Islam and became Abdul 35 years ago married Muslim girls in agra
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्रपाल जादौन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मांतरण का मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान गिरफ्तार
आगरा से जुड़े धर्मांतरण के मामले में आगरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। रविवार देर रात आगरा पुलिस ने आईबी की सूचना पर दिल्ली के ओल्ड मुस्तफाबाद इलाके में एक मकान पर छापा मारकर मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed