{"_id":"637f6a1b4f171a16316ee3d8","slug":"agra-child-kidnapped-recovered-from-vrindavan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra Child Kidnapping: कभी मां ने चूमा तो कभी गले लगाया, मंयक को देख छाई खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Child Kidnapping: कभी मां ने चूमा तो कभी गले लगाया, मंयक को देख छाई खुशी की लहर
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 24 Nov 2022 06:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मां की गोद में मासूम मयंक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ढाई साल का मयंक घर के बाहर खेल रहा था, तभी वृंदावन का मौसिम आया और उसे उठाकर ले गया। पुलिस की मानें तो आरोपी काफी शातिर है। वो मयंक को बेचने की तैयारी कर चुका था। इसमें उसने अपने मित्र को भी मिला लिया था। वृंदावन में उसके घर पर ही बच्चे को दे आया था। मगर, परिवार के साथ 50 से अधिक लोग तलाश में लगे। पुलिस की 10 टीमें बनाई गईं।
सीसीटीवी से मिला सुराग
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से सुराग मिला और पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चा बरामद हुआ तो सभी के चेहरे पर मुस्कान आ गई। आईजी नचिकेता झा ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया। परिवार वाले भी पुलिस को धन्यवाद देते हुए नहीं थक रहे।
मंगलवार शाम को 5:30 बजे ढाई साल का मयंक का अपहरण हुआ था। मां मिथलेश बेटे के नहीं मिलने से रोए जा रही थी। परिवार का हर व्यक्ति यही चिंता में था कि आखिर मयंक कब लौट कर आएगा। मां और दादी कांता देवी ने खाना-पीना तक छोड़ दिया। मिथिलेश ने बताया कि उन्होंने देवी मां के सामने जोत जलाई थी। उनसे प्रार्थना की थी कि किसी तरह बेटे को वापस ला दे। उनकी गोद खाली नहीं कर देना। वह मंदिर के बाहर ही बैठ गई।
3 of 5
आरोपी को पकड़कर ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उन्हें आस थी कि देवी मां उनकी प्रार्थना को सुन लेंगी। बुधवार आधी रात को जब बेटे के मिलने के बारे में पता चला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पहले उन्हें विश्वास नहीं हुआ। बाद में देवर राहुल ने उन्हें वीडियो कॉल करके मयंक को दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मयंक को देख छाई खुशी
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार सुबह 7:00 बजे वह उसे लेकर आए। मां ने बेटे को गले से लगा लिया। कभी माथा चूमा तो कभी हाथ। गोद में आने के बाद मयंक मां से दूर नहीं जा रहा था। उसने पिता का मोबाइल ले लिया और वीडियो देखने लगा।
विज्ञापन
5 of 5
मयंक
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान भी मां की गोद में खेल रहा था। मां भी उसे लिए हुए खुश थी। उन्होंने सभी का धन्यवाद दिया। पुलिस के कार्य की सराहना की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।