फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Child Kidnapping: कभी मां ने चूमा तो कभी गले लगाया, मंयक को देख छाई खुशी की लहर

Thu, 24 Nov 2022 06:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Nov 2022 06:26 PM IST
विज्ञापन
Agra Child Kidnapped recovered from Vrindavan
मां की गोद में मासूम मयंक - फोटो : अमर उजाला
ढाई साल का मयंक घर के बाहर खेल रहा था, तभी वृंदावन का मौसिम आया और उसे उठाकर ले गया। पुलिस की मानें तो आरोपी काफी शातिर है। वो मयंक को बेचने की तैयारी कर चुका था। इसमें उसने अपने मित्र को भी मिला लिया था। वृंदावन में उसके घर पर ही बच्चे को दे आया था। मगर, परिवार के साथ 50 से अधिक लोग तलाश में लगे। पुलिस की 10 टीमें बनाई गईं।

सीसीटीवी से मिला सुराग

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से सुराग मिला और पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चा बरामद हुआ तो सभी के चेहरे पर मुस्कान आ गई। आईजी नचिकेता झा ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया। परिवार वाले भी पुलिस को धन्यवाद देते हुए नहीं थक रहे।

ये भी पढ़ें - Agra News: सर्दियों में अधिक ठंड के दौरान कहां छिप जाते हैं सांप? पढ़िये ये रोचक तथ्य
 
Agra Child Kidnapped recovered from Vrindavan
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार शाम को 5:30 बजे ढाई साल का मयंक का अपहरण हुआ था। मां मिथलेश बेटे के नहीं मिलने से रोए जा रही थी। परिवार का हर व्यक्ति यही चिंता में था कि आखिर मयंक कब लौट कर आएगा। मां और दादी कांता देवी ने खाना-पीना तक छोड़ दिया। मिथिलेश ने बताया कि उन्होंने देवी मां के सामने जोत जलाई थी। उनसे प्रार्थना की थी कि किसी तरह बेटे को वापस ला दे। उनकी गोद खाली नहीं कर देना। वह मंदिर के बाहर ही बैठ गई। 
Agra Child Kidnapped recovered from Vrindavan
आरोपी को पकड़कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्हें आस थी कि देवी मां उनकी प्रार्थना को सुन लेंगी। बुधवार आधी रात को जब बेटे के मिलने के बारे में पता चला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पहले उन्हें विश्वास नहीं हुआ। बाद में देवर राहुल ने उन्हें वीडियो कॉल करके मयंक को दिखाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Child Kidnapped recovered from Vrindavan
मयंक को देख छाई खुशी - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार सुबह 7:00 बजे वह उसे लेकर आए। मां ने बेटे को गले से लगा लिया। कभी माथा चूमा तो कभी हाथ। गोद में आने के बाद मयंक मां से दूर नहीं जा रहा था। उसने पिता का मोबाइल ले लिया और वीडियो देखने लगा।
विज्ञापन
Agra Child Kidnapped recovered from Vrindavan
मयंक - फोटो : अमर उजाला
 पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान भी मां की गोद में खेल रहा था। मां भी उसे लिए हुए खुश थी। उन्होंने सभी का धन्यवाद दिया। पुलिस के कार्य की सराहना की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed