आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षा में अब पिस्टल के दम पर नकल कराए जाने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो वायरल हो जाने के बाद कुलपति ने जांच के निर्देश दे दिए हैं। ढाई मिनट के वीडियो में नजर आ रहा परीक्षा केंद्र बिचपुरी स्थित कृष्णा एकेडमी का बताया जा रहा है।
2 of 6
जमीन पर बैठकर परीक्षा देते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को दोपहर की पाली में बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा थी। वीडियो में 25 से 30 साल के युवक कमरों में नकल कराते हुए दिख रहे हैं। कुछेक की कमर में पिस्टल लगी हुई है। ये साफ नजर आ रही हैं। ऐसे लग रहा है कि पिस्टल दहशत फैलाने के लिए लगाई गई ताकि कोई विरोध न कर सके। कमरे में पर्चियां और मॉडल पेपर के पन्ने भी पड़े हुए हैं।
3 of 6
नकल की चिट
- फोटो : अमर उजाला
यह भी नजर आ रहा है कि वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने जैसे ही युवकों से प्रश्न किए तो वह सभी कमरों से बाहर जाने लगे। एक-एक कमरे में सात युवक हैं, कुछ कमरों में युवतियां भी दिखाई दे रही हैं। कृष्णा एकेडमी में पांच कालेजों का सेंटर है। इनमें लगभग 1900 परीक्षार्थी है। शुरूआत में तीन कालेजों का सेंटर ही यहां था।
4 of 6
फर्नीचर की भी व्यवस्था नहीं थी
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दो कालेजों का और सेंटर बनवा दिया गया है। इनमें बाजीराव कालेज, मनोरमा इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, एसएस मेमोरियल कालेज और केआर इंस्टीट्यूट और चौधरी रघुनाथ सिंह महाविद्यालय का सेंटर है। इनमें से चौधरी रघुनाथ सिंह महाविद्यालय सांसद चौधरी बाबूलाल के पुत्र का बताया गया है।
5 of 6
रिवॉल्वर
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो में कुछ कमरों में परीक्षार्थी जमीन पर बैठकर भी परीक्षा दे रहे हैं। इससे साबित हो रहा है कि यहां फर्नीचर तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसके बावजूद इतने सेंटर बनाए गए हैं। कुलपति डा. अरविंद दीक्षित का कहना है कि नकल कराते हुए वीडियो वायरल हुआ है, इसकी जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद इसे परीक्षा समिति में रखा जाएगा। पर्याप्त व्यवस्था न होने पर संबंधित कालेज की मान्यता भी समाप्त करने की संस्तुति करते हुए कार्यपरिषद की मीटिंग में रखा जाएगा।