फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसी बर्बरता जो रूह कंपा दे: कारोबारी को नहीं लगी गोली, भाजपा नेता ने जिंदा ही काटा था सिर, हुआ खौफनाक खुलासा

Sat, 06 Aug 2022 09:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Aug 2022 09:08 PM IST
विज्ञापन
Agra businessman murder bjp leader chops off the head of his friend with knife
कारोबारी नवीन का फाइल फोटो, हत्यारोपी भाजपा नेता टिंकू - फोटो : अमर उजाला

आगरा के लोहामंडी की तरकारी गली निवासी कारोबारी नवीन वर्मा को गोली नहीं लगी थी। जब उनका गला काटा गया, तब वो जिंदा थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खौफनाक खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, अब कार का तकनीकी मुआयना कराया जाएगा, क्योंकि आरोपी भाजपा नेता टिंकू भार्गव ने अपने बयान में लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारने की बात कही थी। अगर, गोली चली तो कहां लगी ? कार से खोखा भी बरामद किया गया था। यह मुआयने के बाद ही पता चलेगा।



व्यापारी नवीन वर्मा की बृहस्पतिवार रात को हत्या कर दी गई थी। आरोपी बेलनगंज स्थित भैरों बाजार निवासी टिंकू भार्गव और अनिल हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने सिकंदरा के गांव अरसेना में गश्त के दौरान पकड़ लिया था। दोनों नवीन के शव को ठिकाने लगाने आए थे। पुलिस को सिर कटी लाश मिली थी। कार के अंदर सिर पॉलीथिन में रखा हुआ था। पुलिस ने आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की थी।

Agra businessman murder bjp leader chops off the head of his friend with knife
कारोबारी नवीन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सीओ हरीपर्वत सत्य नरायन के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी टिंकू ने बताया था कि नवीन को उन्होंने बिजलीघर पर बुलाया था। उसे शराब पिलाई थी। इसके बाद कार से हाईवे पर आ गए थे। मथुरा रोड पर कार में नवीन को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी थी। इसके बाद मांस काटने वाले छुरे से गला काट दिया था। उसके कपड़े भी उतार दिए थे। 
 
Agra businessman murder bjp leader chops off the head of his friend with knife
मृतक कारोबारी नवीन की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम के दौरान नवीन के सिर का एक्सरे कराया गया, लेकिन एक्सरे में गोली नहीं आई। गोली का कोई घाव भी नहीं था। कार में खोखा मिला था, जिससे पता चलता है गोली चली है। मगर, कहां लगी, यह पता किया जाना बाकी है। इसके लिए आरोपी की कार का तकनीकी मुआयना कराया जाएगा। आशंका है कि नवीन नशे में होने की वजह से विरोध नहीं कर सका। जिस समय नवीन का गला काटा गया, वह जिंदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra businessman murder bjp leader chops off the head of his friend with knife
मृतक कारोबारी के घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आरोपी टिंकू भार्गव ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने नवीन को कार में अपनी बराबर की सीट पर बैठाया था। वह खुद कार चला रहा था। उसका साथी अनिल पीछे की सीट पर बैठा था। उसने गोली चलाई थी। यह देखकर अनिल घबरा गया। टिंकू ने उसे चुप कर दिया। कहा कि अब कुछ नहीं होगा। वह हत्या में उसका साथ दे। कार को नहीं रोका था। इसके बाद एक हाथ से बाल पकड़कर दूसरे से गला काट दिया था। पहचान छिपाने के लिए कपड़े उतार दिए थे। दोनों आरोपियों के कपड़ों पर खून भी लग गया था।
विज्ञापन
Agra businessman murder bjp leader chops off the head of his friend with knife
हत्यारोपी भाजपा नेता और उसका दोस्त - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल पर पकड़ा था। कार खड़ी थी। उसमें कटा सिर रखा था, जबकि लाश बाहर पड़ी हुई थी। टिंकू ने बताया था कि कुछ लोग आए थे, नवीन की हत्या करके चले गए। मगर, उसके कपड़ों पर खून लगा था। पुलिस ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को बुलाया था। पुलिस के मुताबिक, कार के पास खोजी कुत्ते को पुलिस ले गई थी। मौके से बरामद छुरे को भी सुंघाया। उस समय पुलिस जीप में टिंकू भी बैठा हुआ था। खोजी कुत्ता सूंघता हुआ, टिंकू के पास पहुंच गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed