{"_id":"62bfc8bfe1c3f42b0766f158","slug":"agra-blogger-ritika-murder-case-a-sentimental-letter-of-ritika-that-woman-harassed-she-wont-even-find-a-place-in-hell","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ritika Murder case: फैशन ब्लागर का आखिरी पत्र, 'उस औरत ने परेशान कर दिया...उसे नरक में भी जगह नहीं मिलेगी', पति को लेकर लिखे ये शब्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ritika Murder case: फैशन ब्लागर का आखिरी पत्र, 'उस औरत ने परेशान कर दिया...उसे नरक में भी जगह नहीं मिलेगी', पति को लेकर लिखे ये शब्द
Sat, 02 Jul 2022 09:55 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 02 Jul 2022 09:55 AM IST
विज्ञापन
Agra Blogger Ritika Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के ताजगंज क्षेत्र के ओमश्री प्लेटिनम अपार्टमेंट में फैशन ब्लागर रितिका सिंह की हत्या के मामले में पति सहित तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। उनकी तलाश जारी है। वहीं एक ब्यूटीशियन का नाम भी चर्चा में है, जिसकी हत्याकांड वाले दिन ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट के रजिस्टर में एंट्री हुई है। रितिका ओम श्री अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर फ्लैट में किराये पर रहती थी, जहां से फेंककर उसकी हत्या कर दी गई। अपार्टमेंट के एंट्री रजिस्टर में रितिका के पति आकाश और उसके साथ आई महिला सुनीता के नाम के एंट्री है, वहीं रितिका के फ्लैट में जाने के लिए एक और एंट्री मिली है। ये एंट्री भी किसी महिला द्वारा कराई गई थी, जिसने अपना पेशा पार्लर लिखाया था। हालांकि रितिकी की मां ने आरोप लगाया कि बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई, लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है।
Trending Videos
ब्लॉगर युवती की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस नहीं कर रही सुनवाई
पूर्व की शिकायत पर संज्ञान लिया होता तो बेटी की जान नहीं जाती। अब थाना ताजगंज पुलिस भी केस में गंभीरता नहीं दिखा रही है। लापरवाही से आरोपियों को फायदा मिलेगा। पीएम और सीएम से यही मांग करती हूं, बेटी को न्याय दिलाएं। आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

ब्लॉगर रितिका की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
रितिका ने पत्र में लिखा था- बहुत सताया सब ने
परिजनों को रितिका का एक भावुक पत्र मिला है। यह दस जून 2021 का है। भाई उत्कर्ष ने बताया कि यह पत्र उसने अपने दोस्त के पास रखा था। पत्र में लिखा है कि बचपन से अब तक बहुत दुख, संघर्ष देखें हैं। पर, जब बड़ी हुई तो दुख ने हर तरफ से घेर लिया। हमेशा क दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश की।

Ritika Murder case
- फोटो : अमर उजाला
शायद किस्मत में इतने सारे दुख लिखाकर लाई थी कि सब ने इसी बात का फायदा उठाया। बहुत सताया सब ने, यह भी लिखा है कि आकाश अभी भी मेरी फैमिली को परेशान कर रहा है। मेरी फोटो बनाकर सब जगह झूठे आरोप लगाकर मुझे बदनाम कर रहा है। उस औरत ने भी परेशान कर दिया है। नरक में भी उसे जगह नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
Ritika Murder case
- फोटो : अमर उजाला
यह हुई थी वारदात
ताजगंज स्थित ओम श्री अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 404 में फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह अपने दोस्त विपुल अग्रवाल के साथ लिव इन में रहती थीं। उन्होंने पति आकाश गौतम को छोड़ दिया था। 24 जून को अपार्टमेंट में पांच लोग आए थे। इनमें आकाश गौतम, दो महिलाएं और दो युवक थे। वह रितिका के फ्लैट में गए थे।