फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली से पहले 'जहरीली' हुई आगरा की हवा: ताजमहल के पास स्थिति खराब, रेड जोन में आवास विकास

Sun, 31 Oct 2021 12:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 31 Oct 2021 12:21 PM IST
विज्ञापन
Agra Air Pollution Level News: Air Pollution Level Increasing in Agra
शनिवार शाम ताजमहल के आसपास छाई रही धुंध - फोटो : अमर उजाला

ताजनगरी की हवा दिवाली से पहले बेहद जहरीली हो रही है। आवासीय क्षेत्र आवास विकास कॉलोनी रेड जोन में आ चुकी है, जबकि शहर के सबसे हरे-भरे दो क्षेत्र ताजमहल और दयालबाग में धूल कणों की मात्रा सामान्य से सात गुना तक अधिक है। यहां हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई है। इसके उलट व्यावसायिक स्थल संजय प्लेस में धूल कणों की मात्रा सबसे कम दर्ज की गई। शनिवार को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बोदला क्षेत्र में जल निगम की ओर से की जा रही खोदाई का सर्वे कराया। इसमें धूल कण उड़ते पाए गए और धूल नियंत्रण के उपाय साइट पर नहीं मिले। आगरा का औसत एक्यूआई 252 रहा।



शनिवार को ताजनगरी में सबसे ज्यादा प्रदूषित तीन क्षेत्रों में आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 3, शास्त्रीपुरम और ताजमहल के पास शाहजहां पार्क रहे। तीनों जगह खोदाई और निर्माण कार्य के कारण धूल कणों की मात्रा में इजाफा हुआ है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्मार्ट सिटी, मेट्रो, जलनिगम, नगर निगम के अधिकारियों को पानी का छिड़काव और धूल नियंत्रण के उपाय अपनाने के लिए कहा है। 

Agra Air Pollution Level News: Air Pollution Level Increasing in Agra
शनिवार को ताजमहल के आसपास छाई रही धुंध - फोटो : अमर उजाला
नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे के मुताबिक धूल नियंत्रण के लिए निगम के स्प्रिंकलर लगाए गए हैं जो यमुना किनारा रोड, फतेहाबाद रोड, पुरानी मंडी चौराहा पर पानी का छिड़काव कर रहे हैं। रूट बनाकर अन्य क्षेत्रों में भी पानी का छिड़काव स्प्रिंकलर के जरिए कराया जाएगा। 

स्थान                          एक्यूआई
आवास विकास कॉलोनी    313
शास्त्रीपुरम                      294
शाहजहां पार्क                  282
मनोहरपुर                       264
संजय प्लेस                      122
Agra Air Pollution Level News: Air Pollution Level Increasing in Agra
फतेहाबाद मार्ग पर उड़ती धूल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
जल निगम की खोदाई में न पर्दे न पानी का छिड़काव
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शनिवार को बोदला क्षेत्र में जलनिगम की ओर से पाइपलाइन बिछाने के लिए की जा रही खोदाई कार्य का सर्वे किया। बोर्ड की टीम को धूल नियंत्रण के लिए जरूरी हरे पर्दे और बैरिकेडिंग नहीं मिली जबकि तीन दिनों से लगातार इन विभागों को पानी का छिड़काव कराने और पर्दे लगाने के निर्देश प्रशासनिक अधिकारी व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए दे रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Air Pollution Level News: Air Pollution Level Increasing in Agra
आईएसबीटी के पास उड़ती धूल - फोटो : अमर उजाला
खोदाई से धूल कण बढ़े
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रभारी क्षेत्रीय अधिकारी विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र में धूल कणों की मात्रा की वजह खोदाई है, जबकि संजय प्लेस में कच्चा हिस्सा नहीं है। यहां पीएम कणों की मात्रा वाहनों से है। दोनों के बीच इसी वजह से ज्यादा अंतर आया है। बोदला क्षेत्र में हमारी टीम ने प्रदूषण की वजह जानने के लिए सर्वे किया है।
विज्ञापन
Agra Air Pollution Level News: Air Pollution Level Increasing in Agra
राजनगर बस्ती में कूड़े के ढेर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
ठेकेदार को चेतावनी देंगे
जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर महेश गौतम ने कहा कि ठेकेदार को खोदाई के समय प्रदूषण नियंत्रण के सभी उपाय करने के निर्देश दिए हैं। जो अतिरिक्त मिट्टी निकली है उसे तुरंत हटाने के लिए कहा है। रविवार को टीम भेजकर मौके की जांच कराएंगे। ठेकेदार को चेतावनी देंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed