फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: बचाव में देरी... आंखें नम, गम और टूटा सब्र का बांध, मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में 13 के डूबने की कहानी

Fri, 03 Oct 2025 09:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 03 Oct 2025 09:24 AM IST
सार

आगरा के खेरागढ़ स्थित उटंगन नदी में बृहस्पतिवार को मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जित करने आए गांव कुसियापुर डूंगरवाला के 13 लोग गहरे पानी में डूब गए। हादसे से अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक युवक विष्णु को बचा लिया। 

विज्ञापन
Agra Accident during idol immersion Rescue delays story of 13 young men who drowned in Agra Uttang River
Agra Accident during - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा की उटंगन नदी में 13 युवकों के डूबने और पुलिस-प्रशासन की उदासीनता पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। 4 घंटे इंतजार के बाद भी बचाव कार्य शुरू न होने पर अपनों के लापता होने के गम से आहत ग्रामीणों ने ऊंटगिरी और कागारौल चौराहे पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया।


इसकी जानकारी पर पहुंचे एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों से कहासुनी होने लगी। शाम करीब 7 बजे आपदा मोचन दल (एसडीआरएफ) के पहुंचने पर बचाव कार्य शुरू हुआ। इसके बाद ही ग्रामीण माने।

ग्रामीणों का कहना था कि दशहरा पर मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन किया जाना था। इसके लिए काफी समय से तैयारी चल रही थी। शहर से लेकर देहात तक विसर्जन किए जाते हैं। मुख्य स्थलों के अलावा गांव-गांव के नजदीक की नदियों में विसर्जन किया जाता है। 
 
Agra Accident during idol immersion Rescue delays story of 13 young men who drowned in Agra Uttang River
गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, ग्रामीणों को समझाते पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्टीमर गोताखोरों का भी नहीं था इंतजाम
पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन ने उचित इंतजाम नहीं किए। इसकी वजह से एक और घटना सामने आ गई। खेरागढ़ में डूबने की घटना के बाद पुलिस के पास स्टीमर गोताखोरों का इंतजाम भी नहीं था। 
Agra Accident during idol immersion Rescue delays story of 13 young men who drowned in Agra Uttang River
गुस्साए लोगों ने लगाया जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपनों को बचाने के लिए परिजन गुहार लगाते रहे। मगर कुछ नहीं हुआ। बाद में अधिकारी भी पहुंच गए। फिर भी डूबे हुए लोगों को बाहर नहीं निकाला जा सका। शाम पांच बजे तक एसडीआरएफ के नहीं पहुंचने पर ग्रामीण सड़क पर आ गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Accident during idol immersion Rescue delays story of 13 young men who drowned in Agra Uttang River
13 लोगों के डूबने पर विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसीपी इमरान अहमद ने ग्रामीणों को समझाया
कागारौल चौराहे और कंटगिरि चौराहे पर जाम लगा दिया। इसको जानकारी पर एसीपी इमरान अहमद पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया। कहा कि एसडीआरएफ जल्द ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाएगा। इस पर ग्रामीण भड़क गए। 

 
विज्ञापन
Agra Accident during idol immersion Rescue delays story of 13 young men who drowned in Agra Uttang River
मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाया। कहासुनी होने लगी। दो घंटे तक मार्ग पर ग्रामीण जाम लगाए रहे। शाम तकरीबन 7 बजे एसडीआरएफ पहुंच गई। तब एसीपी ने जानकारी दी। इस पर ही ग्रामीण हटे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed