फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agniveer Recruitment: जोश, जज्बे और जुनून के साथ युवा बनेंगे 'अग्निवीर', आगरा में सेना भर्ती आज से

Mon, 19 Sep 2022 04:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Sep 2022 04:57 PM IST
विज्ञापन
Agniveer Army Recruitment begins In Agra From 20 September
अग्निवीर भर्ती के लिए पहुंचने लगे युवा - फोटो : अमर उजाला

जोश, जज्बा और जुनून के साथ अग्निवीर बनने के लिए आगरा के रुनकता में युवाओं का मेला लगने लगा है। आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार से अग्निवीर सेना भर्ती शुरू होने जा रही है। इसके लिए सोमवार से ही ललितपुर, हाथरस के युवा आने शुरू हो गए। भर्ती स्थल पर पुलिस और पीएसी की उचित व्यवस्था की गई है। आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने कट को बंद कर दिया गया है। दो किलोमीटर तक वाहनों को एक ही लाइन से निकाला जाएगा। भारी वाहनों का डायवर्जन किया जा रहा है।



कॉलेज के मैदान के बाहर बल्लियां लगाई गई हैं, जिससे भर्ती में आने वाले युवाओं को चेकिंग के बाद भेज दिया जाएगा। बाहर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं, जिससे किसी तरह के फर्जी अभ्यर्थी अंदर प्रवेश ना कर सकें। सुरक्षा व्यवस्था में 300 पुलिसकर्मी लगेंगे। हाईवे पर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट रहेगा। सोमवार रात से कॉलेज की तरफ 20 दिन तक हाईवे की एक लेन बंद रहेगी। अग्निवीर भर्ती के लिए 12 जिलों के तकरीबन 1.75 लाख युवाओं ने पंजीकरण कराया है।

Agniveer Army Recruitment begins In Agra From 20 September
हाईवे की एक लेन रहेगी बंद - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के पास मथुरा से आगरा की तरफ दो किलोमीटर तक हाईवे की एक लेन बंद रहेगी। कॉलेज के पहले कट से वाहनों को दूसरी लेन पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। एक लेन से ही दोनों तरफ के वाहनों को निकाला जाएगा। पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
 
Agniveer Army Recruitment begins In Agra From 20 September
अग्निवीर भर्ती स्थल पर लगाई गईं बल्लियां - फोटो : अमर उजाला
फर्जी अभ्यर्थी भी भर्ती में आ सकते हैं। इसको देखते हुए आर्मी इंटेलीजेंस के साथ एलआईयू भी लगी है। सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी रहेंगे, जो नजर रखेंगे। विशेष टीम बनाई गई है। एसपी सिटी ने बताया कि भर्ती स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे आसपास निगरानी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agniveer Army Recruitment begins In Agra From 20 September
हाईवे पर पैदल मार्च करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अग्निवीर भर्ती के लिए 12 जिलों के तकरीबन 1.75 लाख युवाओं ने पंजीकरण कराया है। युवाओं के साथ बड़ी संख्या में परिजन भी आते हैं। ऐसे में हाईवे पर रास्ता अवरुद्ध होगा। इसको देखते हुए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। सोमवार से ही सेना भर्ती के लिए युवा पहुंचने लगे।
विज्ञापन
Agniveer Army Recruitment begins In Agra From 20 September
अग्निवीर भर्ती स्थल पर लगे बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
आगरा पहुंचे कासगंज के युवाओं का कहना था कि उन्हें चार साल के लिए अग्निवीर बनने का मौका मिल रहा है। मगर, वह देश सेवा करना चाहते हैं। इसके लिए अगर चार दिन भी मौका मिला तो वह भी करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed