ताज महोत्सव में रविवार को 5000 साल पुरानी फैब्रिक की परंपरा झलकी। कच्छ का काला कॉटन, हरियाणा का रेजा और झारखंड का पंछी परिहन फैब्रिक के परिधान पहनकर 150 से अधिक मॉडल रैंप पर उतरीं। गाजियाबाद की एडीएम ऋतु सुहास ने इनका नेतृत्व किया।
भारतीय बुनकरों की लुप्त होती कला का प्रोत्साहित करने के लिए वर्ल्ड डिजाइनिंग फोरम ने शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर फैशन शो आयोजित किया। कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक के परिधानों में सजीं मॉडल ने जगमगाती रोशनी और संगीत की स्वरलहरियों पर कैटवॉक किया। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल व पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर ने शो का उद्घाटन किया। फोरम के सीईओ अंकुश अमानी ने बताया कि फैशन शो में सभी परिधान लुप्त होती परंपरा से लिए हैं। जिनका उद्देश्य बुनकरों की कला को बचाए रखना और संस्कृति का प्रोत्साहित करना है।
ये भी पढ़ें - टूट गई शादी: लग्न समारोह में नहीं पिलाई शराब, लड़की वालों ने दी धमकी- अब बरात लाओगे तो लाठी-डंडों से पीटेंगे
2 of 5
एडीएम रितु सुहास
- फोटो : अमर उजाला
कच्छ से आए बुनकर सीजू नरेश ने बताया कि कच्छ में काला कॉटन के लिए रुई की खेती होती है। झारखंड से आई आस्था किरन ने बताया कि पंछी परिहन फैब्रिक आदिवासी क्षेत्र में लोग शुभ अवसर पर पहनते हैं। रेजा फैब्रिक रोहतक के कैदियों ने तैयार किया है।
3 of 5
मॉडल्स
- फोटो : अमर उजाला
फैशन शो में परिधानों के माध्यम से देश के सामाजिक मुद्दों को मॉडल्स ने प्रदर्शित किया। रैंप पर उतरी गाजियाबाद की एडीएम ऋतु सुहास एवं एसिड अटैक सर्वाइवर सोनिया चौधरी सहित सभी प्रतिभागियों को डीएम नवनीत सिंह चहल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
4 of 5
मॉडल्स
- फोटो : अमर उजाला
अव्यवस्थाओं पर नाराज हुए डीएम
फैशन शो के बाद डीएम नवनीत सिंह चहल ने ताज महोत्सव में लगी स्टॉल व टिकट खिड़की का निरीक्षण किया। टिकट खिड़की पर अव्यवस्था देख नाराजगी जताई। व्यवस्थाएं सुधारने की चेतावनी दी। खादी ग्रामोद्योग की स्टॉल पर उन्होंने खरीदारी भी की। ताज महोत्सव आने वाले दर्शकों ने अव्यवस्थाओं की शिकायत की।
5 of 5
एडीएम रितु सुहास
- फोटो : अमर उजाला
सेल्फी पॉइंट पर घूमर की धूम
फतेहाबाद रोड स्थित आई लव सेल्फी पॉइंट पर रविवार रात को ताज महोत्सव के तहत घूमर नृत्य की धूम रही। राजस्थान के इस लोक नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। घूंघट कर कलाकारों ने घाघरा पहन कर घूमर किया। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन गजल गायक सुधीर नारायण ने किया।