फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: ताज महोत्सव में रैंप पर उतरीं एडीएम रितु सुहास, महिला अधिकारी के इस अंदाज ने लूट लिया लोगों का दिल

Mon, 27 Feb 2023 12:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 Feb 2023 12:57 PM IST
विज्ञापन
ADM Ritu Suhas walked on ramp in fashion show in Taj Mahotsav 2023
कैटवॉक करतीं एडीएम रितु सुहास - फोटो : अमर उजाला
ताज महोत्सव में रविवार को 5000 साल पुरानी फैब्रिक की परंपरा झलकी। कच्छ का काला कॉटन, हरियाणा का रेजा और झारखंड का पंछी परिहन फैब्रिक के परिधान पहनकर 150 से अधिक मॉडल रैंप पर उतरीं। गाजियाबाद की एडीएम ऋतु सुहास ने इनका नेतृत्व किया।


भारतीय बुनकरों की लुप्त होती कला का प्रोत्साहित करने के लिए वर्ल्ड डिजाइनिंग फोरम ने शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर फैशन शो आयोजित किया। कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक के परिधानों में सजीं मॉडल ने जगमगाती रोशनी और संगीत की स्वरलहरियों पर कैटवॉक किया। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल व पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर ने शो का उद्घाटन किया। फोरम के सीईओ अंकुश अमानी ने बताया कि फैशन शो में सभी परिधान लुप्त होती परंपरा से लिए हैं। जिनका उद्देश्य बुनकरों की कला को बचाए रखना और संस्कृति का प्रोत्साहित करना है।

ये भी पढ़ें - टूट गई शादी: लग्न समारोह में नहीं पिलाई शराब, लड़की वालों ने दी धमकी- अब बरात लाओगे तो लाठी-डंडों से पीटेंगे
ADM Ritu Suhas walked on ramp in fashion show in Taj Mahotsav 2023
एडीएम रितु सुहास - फोटो : अमर उजाला
कच्छ से आए बुनकर सीजू नरेश ने बताया कि कच्छ में काला कॉटन के लिए रुई की खेती होती है। झारखंड से आई आस्था किरन ने बताया कि पंछी परिहन फैब्रिक आदिवासी क्षेत्र में लोग शुभ अवसर पर पहनते हैं। रेजा फैब्रिक रोहतक के कैदियों ने तैयार किया है।
ADM Ritu Suhas walked on ramp in fashion show in Taj Mahotsav 2023
मॉडल्स - फोटो : अमर उजाला
फैशन शो में परिधानों के माध्यम से देश के सामाजिक मुद्दों को मॉडल्स ने प्रदर्शित किया। रैंप पर उतरी गाजियाबाद की एडीएम ऋतु सुहास एवं एसिड अटैक सर्वाइवर सोनिया चौधरी सहित सभी प्रतिभागियों को डीएम नवनीत सिंह चहल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ADM Ritu Suhas walked on ramp in fashion show in Taj Mahotsav 2023
मॉडल्स - फोटो : अमर उजाला

अव्यवस्थाओं पर नाराज हुए डीएम

फैशन शो के बाद डीएम नवनीत सिंह चहल ने ताज महोत्सव में लगी स्टॉल व टिकट खिड़की का निरीक्षण किया। टिकट खिड़की पर अव्यवस्था देख नाराजगी जताई। व्यवस्थाएं सुधारने की चेतावनी दी। खादी ग्रामोद्योग की स्टॉल पर उन्होंने खरीदारी भी की। ताज महोत्सव आने वाले दर्शकों ने अव्यवस्थाओं की शिकायत की।
विज्ञापन
ADM Ritu Suhas walked on ramp in fashion show in Taj Mahotsav 2023
एडीएम रितु सुहास - फोटो : अमर उजाला

सेल्फी पॉइंट पर घूमर की धूम

फतेहाबाद रोड स्थित आई लव सेल्फी पॉइंट पर रविवार रात को ताज महोत्सव के तहत घूमर नृत्य की धूम रही। राजस्थान के इस लोक नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। घूंघट कर कलाकारों ने घाघरा पहन कर घूमर किया। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन गजल गायक सुधीर नारायण ने किया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed